सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सट्टा बाजार में कौन बनेगा पीएम? जानें मोदी, राहुल, केजरीवाल के भाव

By Edited By:
Published: Wed, 12 Mar 2014 11:10 AM (IST)

लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सट्टेबाजी की दुनिया में भी 'कौन होगा पीएम' का नारा गूंजने लगा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सट्टेबाजी की दुनिया में भी 'कौन होगा पीएम' का नारा गूंजने लगा है। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस सवाल को लेकर सट्टा बाजार में रेट भी तय हो गया है। इसके अलावा, सट्टा कारोबारियों ने यह भी तय कर लिया है कि इस पार्टी को इतनी सीट मिलने वाली है।

सट्टा बाजार में भाजपा के सिर पर ताज पहनाने का काम जोरों पर है। सट्टेबाजों को उम्मीद है कि मई में प्रधानमंत्री की सीट पर नरेंद्र मोदी विराजमान होंगे। साथ ही, एनडीए इस बार दूसरे गठबंधनों के साथ मिलकर 272 सीटों का चमत्कारी आंकड़ा छू सकती है। बुकीज ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने के लिए 42 पैसे का भाव लगाया है, जबकि राहुल गांधी का दाव 15 गुना ज्यादा 6.5 रुपये है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नाम पर 11 रुपये का भाव लगा है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाव 16 रुपये है।

पढ़ें : हाथ में मोदी का 'मग', ऊपर आप की 'टी-शर्ट', ये है चुनाव की खुमारी

सट्टेबाजों ने सबसे ज्यादा भाव आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर रखा है। अरविंद केजरीवाल पर बुकीज ने प्रति रुपये पर 500 रुपये का भाव लगाया है। इसका मतलब कि बुकीज की नजर में प्रधानमंत्री बनने के लिए अरविंद के पास सबसे कम मौका है। तीसरे मोर्चे पर कोई भाव नहीं लगाए हैं। यानि तीसरे मोर्चे से प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद सबसे कम है।

पढ़ें : चुनाव आयोग का शराब के ठेकों पर पहरा, ज्यादा बिकी तो खैर नहीं

सट्टा बाजार में अलग-अलग मौकों पर रेट तय किये गए हैं। उदाहरण के लिए भाजपा के 200 सीटें जीतने का भाव 22 पैसे है। यदि कोई इस पर 1 लाख रुपये लगाता है तो उसे जीतने पर 1.22 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि, बुकीज ने 225 सीटों का भाव बढ़ाकर 1.80 रुपये रखा है। कुछ सट्टेबाजों का मानना है कि पार्टी को 230 से 235 सीटें मिलेंगी, लेकिन इस रेंज पर कोई भाव नहीं रखा गया। सट्टेबाजों को उम्मीद है कि चुनाव के अंत तक कुल 60,000 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। पिछले चुनाव यानी साल 2009 में 50,000 करोड़ का कारोबार हुआ था।

पढ़ें : बुकी का खुलासा, धौनी और रैना भी फिक्सिंग में शामिल!

बुकीज ने कांग्रेस की 85 सीटों की जीत पर 1.60 रुपये का भाव लगाया है। माना जा रहा है कि सत्ता में मौजूद कांग्रेस पार्टी को 75 सीटें मिलनी भी मुश्किल हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को कुल 100 से 105 सीटें मिल सकती हैं।

सट्टा बाजार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी - 0.42 पैसे

राहुल गांधी - 6.5 रुपये

मुलायम सिंह यादव - 11 रुपये

ममता बनर्जी - 16 रुपये

अरविंद केजरीवाल - 500 रुपये

पार्टी-भाजपा

200 सीटें - 0.22 पैसे

210 सीटें - 0.57 पैसे

225 सीटें - 1.80 रुपये

पार्टी- कांग्रेस

70 सीटें - 0.24 पैसे

75 सीटें - 0.58 पैसे

85 सीटें - 1.60 रुपये

पार्टी - आम आदमी पार्टी

6 सीटें - 0.34 पैसे

8 सीटें - 1.15 पैसे

9 सीटें - 1.90 पैसे

10 सीटें - 2.75 रुपये

(भाव प्रति एक रुपये के हिसाब से हैं)