सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter Layoffs: ट्विटर में छंटनी पर बोले मस्क- नहीं बचा कोई विकल्प, कर्मचारियों को किया गया इतना भुगतान

By Abhinav ShalyaEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2022 08:40 AM (GMT+05:30)

Twitter Layoffs News ट्विटर में छंटनी के बाद कंपनी के नए बास एलन मस्क ने ट्वीट कर इस फैसले का ...और पढ़ें

Elon Musk Defend Twitter Layoff said Company Loosing 4 million per day
Elon Musk Defend Twitter Layoff said Company Loosing 4 million per day

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Layoffs In Twitter ट्विटर के अधिग्रहण के बाद कर्मचारियों को निकलने के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि कंपनी को इस वजह से प्रतिदिन दिन करीब 4 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 32 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा था।

ट्विटर से कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना के संबंध में मस्क ने ट्वीट किया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन 4 मिलियन यूएस डॉलर प्रतिदिन के नुकसान के कारण कंपनी के पास कोई विकल्प नहीं था। सभी निकले गए कर्मचारियों को 3 महीने का भत्ता दिया गया है, जो कि कानूनी बाध्यता से 50 प्रतिशत अधिक है।

कर्मचारियों की संख्या में कटौती

मस्क, ट्विटर के अधिग्रहण के बाद बड़े स्तर पर दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार से कर्मचारियों को नौकरी से हटाना शुरू कर दिया है। कल बड़ी संख्या दुनियाभर में मौजूद कर्मचारियों को कंपनी की ओर से छंटनी के मेल भेजे गए थे। ट्विटर के द्वारा भारत में भी मौजूद कई कर्मचारियों को निकला गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में ये छंटनी इंजीनियरिंग और मार्केटिंग सहित कई विभागों में हुई है।

कर्मचारियों की संख्या में कमी करने की योजना

इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया था कि मस्क ट्विटर में कर्मचरियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती की योजना पर कार्य कर रहे हैं। छंटनी से पहले दुनियाभर में ट्विटर के पास 7500 के करीब कर्मचारी थे।

शीर्ष अधिकारीयों को निकाल चुके हैं मस्क

44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद मस्क ने कुछ ही घंटों के अंदर सीईओ पराग अग्रवाल, लीगल हेड विजया गाड्डे और सीएफओ नेल सेगल की छुट्टी कर दी थी।

ये भी पढ़ें-

Twitter ने भारत में भी शुरू की कर्मचारियों की छंटनी, मस्क बोले-कमाई घटने के लिए एक्टिविस्ट जिम्मेदार

Indian Railways के इस मिशन को मिला गजब का रिस्पॉन्स, जानिए इससे जुड़े सभी डिटेल