यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बादाम-अखरोट, पिस्ता और सेब; भारतीयों के फ्रिज में भरे पड़े हैं अमेरिका के ये प्रोडक्ट, जानें भारत में ट्रंप के यहां से क्या-क्या आता है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने (Donald Trump tariff) के बाद यह जानना जरूरी हो गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ (Donald Trump tariff) के अलावा अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा। ऐसे में हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो भारत अमेरिका से (What India Imports from USA) आयात करता है। अमेरिका के COMTRADE डेटाबेस के अनुसार, 2024 के दौरान भारत का अमेरिका से आयात 38.99 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 3,42,055 करोड़ रुपये) था। तो चलिए इनके बारे में बारी-बारी से जानते हैं।
फल और मेवे
अमेरिका से भारत में करीब 1.11 अरब डॉलर (करीब 9737 करोड़ रुपये) के फल और मेवे आते हैं। इसमें कैलिफोर्निया के बादाम नंबर वन पर हैं। इनके बाद अखरोट, पिस्ता और सेब भारत में खूब मंगाए जाते हैं। इसमें Crest Container Lines, Summit Almonds,Hilltop Ranch जैसी कंपनियां भारत में ये प्रोडक्ट लाने का काम करती हैं।
व्हिस्की, वाइन और स्पिरिट्स
भारत ने 447.08 मिलियन डॉलर (करीब 3,920 करोड़ रुपये) के पेय पदार्थ और शराब अमेरिका से आयात किए। प्रीमियम व्हिस्की और क्राफ्ट स्पिरिट्स मेट्रो शहरों के बार और होटलों में बिकते हैं। अमेरिकी ब्रांड्स जैसे Jim Beam और Maker’s Mark शामिल हैं।
तैयार खाद्य पदार्थ और पैकेज्ड फूड
लगभग 22.54 मिलियन डॉलर (करीब 197.32 करोड़ रुपये) के पैकेज्ड फूड जैसे कैन्ड फ्रूट्स, सॉस और रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार में खासकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
सब्जियां और स्पेशल वेजिटेबल्स
अमेरिका से भारत में 83.97 मिलियन डॉलर की सब्जियां आती हैं, जिनमें खासतौर पर प्रोसेस्ड पोटैटो और वे सब्जियां शामिल हैं जो यहां आसानी से नहीं मिलतीं।
चॉकलेट्स और कैंडी
अमेरिकी चॉकलेट्स और कन्फेक्शनरी का भी क्रेज कम नहीं है। 20.55 मिलियन डॉलर के इम्पोर्ट्स से साफ है कि इंडियन फेस्टिव सीजन इनके बिना अधूरा है।
सीरियल्स और ब्रेकफास्ट फूड्स
शायद आपको हैरानी हो, लेकिन भारत में करीब 2.53 मिलियन डॉलर के सीरियल्स और 751.48 हजार डॉलर के सीरियल-बेस्ड ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट्स आते हैं। कॉर्नफ्लेक्स से लेकर ओट्स तक सब अमेरिकी ब्रांड्स से भरे पड़े हैं।
