सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA ग्रुप में मचे बवाल के बीच ट्रेंट को मिला नया चेयरमैन, बहराम वकील संभालेंगे कमान; नोएल टाटा की होगी विदाई

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 07:06 PM (IST)

टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने बहराम वकील को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे 12 नवंबर से ...और पढ़ें

ट्रेंट लिमिटेड को नया चेयरमैन बहराम वकील मिला।

ट्रेंट लिमिटेड को नया चेयरमैन बहराम वकील मिला।

HighLights

  1. ट्रेंट लिमिटेड को नया चेयरमैन बहराम वकील मिला।

  2. नोएल टाटा का तीन दशक का कार्यकाल समाप्त।

  3. बहराम वकील 12 नवंबर से पदभार संभालेंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय टाटा ग्रुप अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के बीच अनबन है। इन सबके बीच टाटा समूह की ट्रेंट लिमिटेड ने अपने नए चेयरमैन का एलान कर दिया है।

दरअसल, ट्रेंट चेयरमैन नोएल एन. टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से हट जाएंगे। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की इस रिटेल कंपनी में उनका लगभग तीन दशकों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। कंपनी के बोर्ड ने 12 नवंबर से बहराम वकील को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।

ट्रेंट ने कहा कि नोएल टाटा ने अपने कार्यकाल के दौरान स्ट्रेटेजिक डायरेक्शन और लीडरशिप दी, जिससे कंपनी को अपनी मार्केट पोजीशन मजबूत करने और स्टेकहोल्डर्स के लिए ग्रोथ देने में मदद मिली। टाटा, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में मेजोरिटी शेयरहोल्डर, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन भी हैं।

बोर्ड में ये बदलाव ऐसे समय में हुए हैं जब ट्रेंट फैशन ब्रांड वेस्टसाइड और जूडियो के जरिए अपने रिटेल ऑपरेशन को बढ़ा रहा है, साथ ही अपने स्टार फ़ूड और ग्रॉसरी बिजनेस को भी बढ़ा रहा है।

कौन हैं बहराम वकील

बहराम वकील लॉ फर्म 'AZB एंड पार्टनर्स' के सह-संस्थापक और सीनियर पार्टनर हैं। वे रीस्ट्रक्चरिंग, इन्सॉल्वेंसी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोजेक्ट फाइनेंस के क्षेत्र में भारत के प्रमुख वकीलों में से एक हैं।

बहराम एन. वकील मार्च 2026 से टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से LLM (मास्टर ऑफ लॉज) की डिग्री हासिल की है।

लॉ फर्म की सह-स्थापना करने से पहले, बहराम वकील 1991 से 2001 तक मुंबई स्थित 'लिटिल एंड कंपनी' (Little & Co.) में पार्टनर थे। उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका से की, जहाँ उन्होंने 'डेबेवोइस एंड प्लिम्टन' (Debevoise & Plimpton) और बाद में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में 'मैककचैन, डॉयल, ब्राउन एंड एनरसन' (McCutchen, Doyle, Brown & Enersen) में एसोसिएट के तौर पर काम किया।

यह बदलाव टाटा समूह की सेवानिवृत्ति नीति के अनुरूप है, जिसके तहत 70 वर्ष की आयु पूरी होने पर गैर-कार्यकारी निदेशक बोर्ड के पदों से हट जाते हैं। नोएल टाटा की उम्र 70 वर्ष होने वाली है, जिसके चलते वे टाटा समूह की कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं।

ट्रेंट में हुई 2 और नियुक्ति

शेयरधारकों की मंजूरी मिलने की शर्त पर, राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से अतिरिक्त गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक (additional non-executive, non-independent director) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी मिलने की शर्त पर, कल्पना मर्चेंट को 30 अक्टूबर, 2026 से 29 अक्टूबर, 2029 तक तीन साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें- अदाणी ने टाटा के IHCL से मिलाया हाथ, दोनो ने किया मल्टी-होटल करार; 4 शहरों में खोलोंगे 8 होटल