Move to Jagran APP

Top Home Buying Localities India: घर खरीदने के लिए सबसे ज्यादा सर्च की गई ये जगह, नोएडा एक्सटेंशन तीसरी पसंद

List of Most Searched Locality to Buy Home in India in 2022 बीते साल भारत में घर खरीदने के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली जगहों में मुंबई में ठाणे पश्चिम का इलाका रहा। वहीं नोएडा एक्सटेंशन तीसरी फेवरेट जगह रही जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। (फाइल फोटो)

By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghPublished: Mon, 27 Mar 2023 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 05:40 PM (IST)
Top Home Buying Localities India: घर खरीदने के लिए सबसे ज्यादा सर्च की गई ये जगह, नोएडा एक्सटेंशन तीसरी पसंद
2022 Most Searched Home Buying Localities Online, Check Most Liked Cities

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। साल 2022 में घर खरीदने के लिए लोगों की पहली पसंद महाराष्ट्र में ठाणे पश्चिम का इलाका रहा। इस स्थान को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। वहीं, दूसरा स्थान बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड रहा। भारत में रहने के लिए तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला स्थान दिल्ली-एनसीआर में नोएडा एक्सटेंशन था।

loksabha election banner

हाउसिंग डाट काम ने सोमवार को कहा कि 2022 कैलेंडर वर्ष के दौरान घरों की खरीद के लिए मुंबई क्षेत्र में ठाणे पश्चिम को सबसे अधिक खोजा गया। आवासीय संपत्तियों की खोज के मामले में कोलकाता में न्यू टाउन और मुंबई में मीरा रोड ईस्ट क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर थे।

ये शहर भी सर्च लिस्ट में शामिल

मुंबई, बेंगलुरु और नोएडा के बाद घर खरीदने के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शहरों में अहमदाबाद में चांदखेड़ा छठे स्थान पर था। उसके बाद पुणे में वाकड, पुणे में खारघर, अहमदाबाद में गोटा और वास्ट्राल था। यह बीते साल के टॉप 10 ट्रेंडिंग इलाके हैं।

आवासीय संपत्ति की ज्यादा डिमांड

60 प्रतिशत ग्राहक आवासीय संपत्ति खरीदना चाह रहे थे, जबकि बाकी 40 प्रतिशत लोग किराए पर संपत्ति लेना चाहते थे। इसके अलावा, 50 लाख रुपये से कम के अपार्टमेंट को खरीदने के लिए ज्यादा लोगों की दिलचस्पी दिखी। आने वाले दिनों में 1 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले नए अपार्टमेंट और संपत्तियों में रुचि देखे जाने की उम्मीद भी है।

टीयर-2 शहरों की बढ़ सकती है मांग

जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में टीयर 2 शहरों में आवासीय संपत्ति की मांग में तेजी देखी जा सकती है, क्योंकि अपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन संपत्ति की खोज तेजी से बढ़ रही है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद, चालू तिमाही के दौरान आवासीय संपत्तियों की बिक्री मजबूत बनी हुई है। टियर 2 शहरों में, लखनऊ में घर की खोज सबसे ज्यादा रही। इसके बाद इसके बाद जयपुर और इंदौर का नंबर रहा।

हर साल बढ़ रहे हैं घर खरीदने के आंकड़े

आंकड़ों से पता चला है कि 2022 में 1-2 करोड़ रुपये के बीच की आवासीय संपत्तियों की सर्च में सालाना 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि नए अपार्टमेंट की सर्च साल 2022 में 52 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 3BHK और इसके बाद के कॉन्फिगरेशन वाली संपत्तियों की ऑनलाइन खोज 1.4 गुना तक बढ़ गई है। वहीं, 2022 में घरों को किराए पर लेने के लिए ऑनलाइन संपत्ति सर्च 1.5 गुना बढ़ी है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.