सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे वेडिंग डेस्टिनेशंस, शादी करने में हिल जाएगा अमीरों का भी बजट

Published: Tue, 02 Dec 2025 12:13 PM (IST)

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है, और डेस्टिनेशन वेडिंग (Desitination Wedding Cost) का चलन बढ़ रहा है। दुनिया ...और पढ़ें

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग डेस्टिनेशंस

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग डेस्टिनेशंस

HighLights

  1. उम्मेद भवन पैलेस बेहद महंगी वेडिंग डेस्टिनेशन

  2. विला बाल्बियानो में मिलता है इटैलियन लग्जरी का अनुभव

  3. लौकाला द्वीप प्राइवेट वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फेमस

नई दिल्ली। भारत में शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है। लोग तरह-तरह के इवेंट के जरिए शादी के बंधन में बंधना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को सिम्पल शादी पसंद आती है, तो कुछ को डेस्टिनेशन वेडिंग। डेस्टिनेशन वेडिंग (Desitination Wedding Cost) में अधिक पैसा खर्च होता है।
वहीं वेन्यू के आधार पर भी खर्च तय होता है। दुनिया में कई ऐसे महंगे वेन्यू हैं, जहां शादी करना आम लोगों के बजट से बाहर हो सकता है। हम आपको यहां आज दुनिया की 5 सबसे महंगे वेडिंग डेस्टिनेशंस की जानकारी देंगे।

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर, भारत

भारत में मौजूद उम्मेद भवन पैलेस दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट घरों में से एक है और अभी भी जोधपुर रॉयल फैमिली का घर है। ये एक फाइव-स्टार ताज होटल है, जो इंडियन लग्जरी और ऐशो-आराम से भरा है। भारतीय शादियां अपने बड़े लेवल और सेलिब्रेशन के लिए जानी जाती हैं। यहां कई दिनों तक चलने वाले फंक्शन पर आपके 13.5 करोड़ रुपये से लेकर 27 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं।

विला बाल्बियानो, लेक कोमो, इटली

इटली में लेक कोमो के पश्चिमी किनारे पर बसा विला बालबियानो रियल इटैलियन लग्जरी है। यहां सदियों पुराने बगीचे, एक प्राइवेट डॉक और हाथ से पेंट की हुई छतें हैं। यहां शादी का खर्च 2 मिलियन डॉलर या करीब 18 करोड़ रुपये है। खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे कस्टम जाना चाहते हैं।

होटल डु कैप-एडेन-रॉक, एंटीबेस, फ्रेंच रिवेरा

इस मशहूर फ्रेंच रिवेरा एस्टेट ने कई महंगी शादियाँ होस्ट की हैं। चीड़ के जंगल में बसे इस वेन्यू में शादी लिए अक्सर चार्टर्ड यॉट, मिशेलिन-स्टार वाले मेन्यू और पूरे होटल बुक कर लिए जाते हैं। इससे कुल खर्च आसानी से $1 मिलियन+ या 9 करोड़ रुपये से अधिक हो जाता है।

वन एंड ओनली रीथी राह, मालदीव

मालदीव में मौजूद ये प्राइवेट आइलैंड रिजॉर्ट दुनिया के सबसे खास रिजॉर्ट में से एक है। ये पानी के ऊपर बना विला है। यहां मेहमानों को सी-प्लेन से लाया जाता है। सेरेमनी पाउडर जैसी सफेद रेत पर होती है और रिसेप्शन में प्राइवेट शेफ, कस्टम कॉकटेल और तारों के नीचे कैंडल लाइट शामिल होती है।
यहां एक पूरी डेस्टिनेशन वेडिंग (जिसमें रहने की जगह, खाना, डेकोर और एक्टिविटीज शामिल हैं) पर $750,000 से $1.5 मिलियन (6.75 करोड़ रुपय से लेकर 13.5 करोड़ रुपये) तक का खर्च आ सकता है।

लौकाला द्वीप, फिजी

रेड बुल के अरबपति डिट्रिच माटेशिट्ज का लौकाला आइलैंड दुनिया के सबसे प्राइवेट, अल्ट्रा-लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। आपकी शादी के लिए पूरा आइलैंड बुक किया जा सकता है। आपको 25 विला, एक प्राइवेट एयरस्ट्रिप, बीच पर घुड़सवारी, कस्टम स्पा ट्रीटमेंट और आपके सबसे करीबी मेहमानों के लिए पूरी तरह से कस्टमाइज्ड वेडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
एक वेडिंग वीकेंड के लिए शुरुआती खर्च लगभग $1 मिलियन (करीब 9 करोड़ रुपये) हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Vodafone Idea को 2025 खत्म होने से पहले मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, शेयर खरीदने वाले भी हो जाएंगे हैप्पी