सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिछले 5 साल से ये Top-10 Mutual Fund दे रहे सालाना 30% से ज्यादा रिटर्न, आप भी नोट कर लीजिए इनके नाम

Published: Fri, 20 Jun 2025 04:39 PM (IST)

Best performing mutual funds India म्यूचुअल फंड बेहतरीन रिटर्न के चलते निवेशकों के बीच पॉपुलर होता जा रहा है। आज ...और पढ़ें

Top-10 Mutual Fund सालाना 30% से ज्यादा रिटर्न
Top-10 Mutual Fund सालाना 30% से ज्यादा रिटर्न

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेशकों की रुचि बढ़ती जा रही है। इसके जरिए आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। जैसे हाइब्रिड, डेट और इक्विटी इत्यादि इत्यादि शामिल हैं। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बडे़ काम का हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम ऐसे टॉप-10 म्यूचुअल फंड लेकर आए हैं, जिन्होंने पिछले 5 सालों में सालाना 30% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

ये है टॉप-10 म्यूचुअल फंड

ICICI Prudential Infrastructure Fund

इसका एनएवी आज 208.23 रुपये रहा। इसमें Exit Ratio 1% है और Expense Ratio 1.14% है। इस म्यूचुअल फंड का AUM 7920.29 करोड़ रुपये है। पिछले 5 सालों में इस फंड का CAGR 37.97 फीसदी रहा है। ये 45.11 फीसदी पैसा लार्ज कैप में निवेश करते हैं।

ICICI Prudential India Opportunities Fund

इस म्यूचुअल फंड ने 65.22 फीसदी निवेश लार्जकैप स्टॉक्स में कर रखा है। इसका AUM 28204.24 करोड़ रुपये का है। पिछले 5 सालों में इसका CAGR 33.47 फीसदी का है। इसका आज एनएवी 38.33 रुपये का रहा।

Nippon India Multi Cap Fund

इस फंड का एनएवी आज 320.6 रुपये रहा। पिछले 5 सालों में इसका CAGR 33.04 फीसदी दर्ज किया गया है। ये फंड 44.86 फीसदी लार्ज कैप में निवेश करता है। इसे आप न्यूनतम 100 रुपये के साथ शुरू कर सकते हैं।

ICICI Pru Dividend Yield Equity Fund

इसमें बीते 5 सालों में इस फंड ने 32.94 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका AUM 5400.52 करोड़ रुपये का रहा है। ये फंड 80.60 फीसदी लार्ज कैप में निवेश कर रहा है। इसका एनएवी 57.54 रुपये का दर्ज किया गया है। इसे आप न्यूनतम 5000 रुपये के साथ शुरू कर सकते हैं।

Franklin India Opportunities Fund

इस म्यूचुअल फंड का AUM 6863.66 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले 5 सालों में इसने 32.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये फंड लगभग 50.03 फीसदी लॉर्ज कैप में निवेश करता है। इसे आप 5000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।

ICICI Prudential Technology Fund

इसका एनएवी 224.08 रुपये का है। इसे भी आप 5000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। पिछले 5 सालों में इस फंड ने 31.47 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड के तहत 60.03 फीसदी लार्ज कैप में निवेश किया जाता है।

HDFC Focused 30 Fund

इस फंड के तहत निवेशकों को पिछले 5 सालों में 30.83 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये फंड कुल 64.47 फीसदी लार्ज कैप में निवेश करता है। इसका AUM 19577.58 करोड़ रुपये का है।

HDFC Flexi Cap fund

इस फंड में निवेशकों को पिछले 5 सालों में 30.50 फीसदी का रिटर्न मिला है। ये फंड कुल 71.70 फीसदी लार्ज कैप में निवेश कर रहा है। इसका AUM 75784.48 करोड़ रुपये का है।

Tata Digital India Fund

इस फंड ने पिछले 5 सालों में 30.16 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये कुल 70.94 फीसदी लॉर्ज कैप में निवेश करता है। इसका AUM 11037.44 करोड़ रुपये का है।

HSBC Value Fund

इस फंड का वर्तमान एनएवी 120.80 रुपए है। इस फंड ने निवेशकों को पिछले साल में 30.08 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है। इस फंड की कुल होल्डिंग में 42 फीसदी लार्ज कैप स्टाॅक्स में निवेशित हैं।