सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Production: ये हैं चांदी उत्पादन की 10 सबसे बड़ी कंपनियां, क्या टॉप में है भारत? देखें लिस्ट

Published: Tue, 17 Mar 2026 10:11 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:13 AM (IST)

दुनिया भर में चांदी की बढ़ती मांग के बीच, यह लेख मार्केट कैपिटल के हिसाब से शीर्ष 10 सबसे बड़ी ...और पढ़ें

दुनिया की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनियों की लिस्ट

दुनिया की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनियों की लिस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया भर में सिल्वर की मांग बढ़ रही है। बहुत सी कंपनियां सिल्वर की मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रोडक्शन करती हैं। ये कंपनियां न केवल सिल्वर का उत्पादन करती हैं, बल्कि वे अपनी माइनिंग प्रोसेस में भी इनोवेशन और स्टैबिलिटी को बढ़ावा देती हैं। आइए जानते हैं कि मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी सिल्वर प्रोड्यूसर कंपनियां (Largest Silver Mining Companies in the World) कौन-सी हैं और वे किस देश से हैं।

पहले नंबर पर कौन?

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है कनाडा की Wheaton Precious Metals, जिसकी मार्केट कैपिटल 63.27 अरब डॉलर या 5.84 लाख करोड़ रुपये है। ये कंपनी चांदी के अलावा सोने और पैलेडियम का भी प्रोडक्शन करती है।

ये रही टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

क्रम संख्या कंपनी का नाम मार्केट कैपिटल (करोड़ रुपये) देश
1 व्हीटन प्रेशियस मेटल्स 5.84 लाख कनाडा
2 फ्रेसनीला 3.07 लाख मेक्सिको
3 पैन अमेरिकन सिल्वर 2.19 लाख कनाडा
4 रॉयल गोल्ड 1.96 लाख यूएसए
5 इंडस्ट्रियस पेनोलेस 1.87 लाख मेक्सिको
6 कोउर खनन 1.24 लाख यूएसए
7 हेक्ला माइनिंग 1.23 लाख यूएसए
8 फर्स्ट मैजेस्टिक सिल्वर 1.01 लाख कनाडा
9 बुएनावेंचुरा खनन कंपनी 84,654 पेरू
10 ओाआर रॉयल्टीज 70,237 कनाडा

टॉप 10 में इस देश का दबदबा

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सिल्वर प्रोड्यूसर कंपनियों की लिस्ट में कनाडा का दबदबा है। इस लिस्ट में सबसे अधिक कनाडा की 4 कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद नंबर है अमेरिका का, जिसकी लिस्ट में 3 कंपनियां हैं। वहीं दो कंपनियां मेक्सिको की और 1 कंपनी पेरू की है।

भारत की कोई कंपनी नहीं

मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी 34 सिल्वर प्रोड्यूसर कंपनियों में से भारत की कोई कंपनी शामिल नहीं है। मगर प्रोडक्शन के लिहाज से हिंदुस्तान जिंक का नंबर जरूर आता है। हिंदुस्तान जिंक, जो वेदांता समूह की एक कंपनी है, भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्त है।

ये भी पढ़ें - ऐसा ऑफर दोबारा नहीं मिलेगा! यहां Gold खरीदने पर मिल रहा ₹2758 का डिस्काउंट; क्या है वजह?