सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत है दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश, चीन भी रह गया पीछे; टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन?

Published: Tue, 17 Feb 2026 11:51 AM (GMT+05:30)

विश्व में केले की खेती उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक (Top 10 Banana ...और पढ़ें

दुनिया में भारत केले का सबसे बड़ा उत्पादक

दुनिया में भारत केले का सबसे बड़ा उत्पादक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। विश्व भर में केले की खेती उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। केले की खेती मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में की जाती है। वहीं भारत में केले की खेती मुख्य रूप से तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में की जाती है। केले का उपयोग फल के तौर पर किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग चिप्स, प्यूरी और जैम बनाने में भी किया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि दुनिया में कौन-से देश केले का सबसे अधिक उत्पादन करते हैं।

भारत है नंबर 1

दुनिया में भारत केले का सबसे बड़ा उत्पादक है। इस लिस्ट में भारत, चीन जैसे कई देशों से आगे है। दुनिया भर में जितने केले का उत्पादन होता है, उसमें से 25-26 फीसदी अकेले भारत में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में भारत का कुल केला उत्पादन 36.6 मिलियन टन रहा था।

दूसरे नंबर पर कौन?

लिस्ट में दूसरा नंबर चीन का है। चीन में केले का उत्पादन 11.7 मिलियन के आस-पास रहा। यानी भारत में केला उत्पादन चीन के मुकाबले तीन गुना से अधिक रहा।

ये हैं केला उत्पादन वाले टॉप 10 देश

देश केले का उत्पादन (मिलियन टन)
भारत 36.6
चीन 11.7
इंडोनेशिया 9.3
नाइजीरिया 7.3
एक्वाडोर 7.2
ब्राजील 6.8
फिलीपींस 5.9
अंगोला 4.9
ग्वाटेमाला 4.4
तंजानिया 3.7

एशिया का दबदबा बरकरार

भारत, चीन और इंडोनेशिया मिलकर टॉप 10 देशों में कुल प्रोडक्शन का लगभग 60% योगदान देते हैं। इससे ग्लोबल केले की सप्लाई चेन में एशिया की सेंट्रल भूमिका काफी मजबूत होती है।

भारत में ये राज्य हैं टॉप 10?

क्रम संख्या राज्य उत्पादन हजार मीट्रिक टन
कुल उत्पादन में हिस्सा (%)
1 महाराष्ट्र 6,534.35 17.37
2 आंध्र प्रदेश 5,830.93 15.5
3 तमिलनाडु 4,719.95 12.55
4 उतार प्रदेश। 4,191.85 11.14
5 गुजरात 4,010.72 10.66
6 कर्नाटक 3,121.97 8.3
7 मध्य प्रदेश 2,453.83 6.52
8 बिहार 1,919.98 5.1
9 पश्चिम बंगाल 1,440.01 3.83
10 असम 1,022.51 2.72



ये भी पढ़ें - ये 10 राज्य खिलाते हैं देश को सबसे ज्यादा केले, पहले नंबर पर कौन? इन देशों में खूब है डिमांड