सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Is Today Bank Open: क्या आज शनिवार को बैंक खुले हैं, चेक करें 25 अप्रैल को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:16 AM (IST)

Bank Holiday: आज 25 अप्रैल 2026 को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक हैं बंद

आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक हैं बंद

HighLights

  1. आज 25 अप्रैल को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

  2. यह महीने का चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश है।

  3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

नई दिल्ली। Bank Holiday: अगर आप आज यानी 25 अप्रैल 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज महीने का चौथा शनिवार है और इस वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

अब आपके मन में एक सवाल और आया होगा कि आखिर बैक चौथे शनिवार को क्यों बंद रहते हैं? आइए इस सवाल का भी जवाब जान लेते हैं।

Saturday Bank Holiday: क्यों बंद रहते हैं चौथे शनिवार को बैंक?

भारत में सभी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय छुट्टियों के अनुसार काम करते हैं। RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार भी बैंक की छुट्टी होती है।

आज 25 अप्रैल को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद (Today Bank Holiday) हैं। ऐसे में आप शाखा में जाकर कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

इस नियम का पालन सभी प्रकार के बैंक करते हैं, जैसे: सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) और स्मॉल फाइनेंस बैंक। यानी आज SBI से लेकर HDFC बैंक तक सभी बंद हैं।

अप्रैल में आगे कब बंद रहेंगे बैंक?

26 अप्रैल को रविवार का दिन होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में चुनाव (फेज-2) के कारण बैंक बंद रह सकते हैं।
ध्यान रखें कि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी हो सकती हैं, इसलिए अपने शहर का कैलेंडर जरूर चेक करें।

ऑनलाइन सेवाएं चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद (Bank Branches Close)हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप घर बैठे आसानी से ये काम कर सकते हैं: ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम से पैसे निकालना और नेट बैंकिंग के जरिए बिल पेमेंट आदि।

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे अगले कार्य दिवस यानी 27 अप्रैल 2026 के लिए प्लान (Bank Opening Day)करें। छुट्टियों के दौरान डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके आप अपने काम बिना रुकावट के पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 10 हजार के 1 करोड़ बनाने वाली कंपनी के तिमाही नतीजे जारी, हर शेयर के बदले दे रही ₹6 का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट आई