संपत्ति 624 करोड़, बैंक बैलेंस कितना? 'थलापति विजय' ने 5 अकाउंट और इन तीन शेयरों में लगाया पैसा
थलापति विजय की कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये है, जिसमें 404 करोड़ चल और 220 करोड़ अचल संपत्ति शामिल है। उन्होंने बैंक एफडी, प्रॉपर्टी और शेयरों में निवेश किया है।
HighLights
थलापति विजय की कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये है।
एफडी और बैंक खातों में 313 करोड़ रुपये जमा हैं।
3 शेयरों में भी किया 19.37 लाख रुपये का निवेश।
नई दिल्ली। दक्षिण भारत की राजनीति में थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने एक नए और हैरान करने वाले अध्याय की शुरुआत कर दी है। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे आने के बाद से साउथ का यह सुपरस्टार, सुर्खियों में है। क्या आप जानते हैं थलापति विजय (Thalapathy Vijay Networth) की नेटवर्थ क्या है और उन्होंने कहां-कहां निवेश किया है। थलापति विजय ने बैंक एफडी और प्रॉपर्टी से लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगाया है। विजय की घोषित कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति का मूल्य 220 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उनकी घोषित आय 184.53 करोड़ रुपये थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 27 मार्च, 2026 तक इंडियन ओवरसीज बैंक की सालिग्रामम शाखा में उनके एक बचत खाते में 213.36 करोड़ रुपये जमा थे। आईओबी के अलावा, थलापति विजय ने चार बैंकों में कुल 100 करोड़ रुपये डिपॉजिट किए हैं। शेयरों में उनका निवेश सिर्फ 19 लाख 37 हजार रुपये है।
बैंकों में थलापति विजय के डिपॉजिट
- एक्सिस बैंक में 40 करोड़ रुपये
- इंडियन ओवरसीज बैंक में 25 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक में 20 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 15 करोड़ रुपये
आईओबी बचत खाते के साथ मिलाकर, उनकी संपत्ति का 313 करोड़ रुपये बैंक जमा में है।
शेयरों में कितना निवेश?
शेयर बाजार में थलापति विजय का निवेश कम है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास जया नगर प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड में 19.03 लाख रुपये के शेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक में 9,600 रुपये के शेयर और सन पेपर मिल लिमिटेड में 25,000 रुपये के शेयर हैं, ऐसे उनकी कुल इक्विटी होल्डिंग 19 लाख 37 हजार रुपये है। उन्होंने किसी भी म्यूचुअल फंड, बॉन्ड या डिबेंचर का निवेश के बारे में नहीं बताया है।
विजय की प्रॉपर्टी और अचल संपत्ति
- विजय की 220 करोड़ रुपये (वर्तमान बाजार मूल्य) की अचल संपत्तियां चार भागों में बंटी हुई है
- नीलनकराई, सालिग्रामम, मायलापुर, एग्मोर और आसपास के इलाकों में स्थित आवासीय संपत्तियां, जिनका मूल्य लगभग 115 करोड़ रुपये है।
- परिवाक्कम, त्यागराया नगर, शोलिंगनल्लूर और कोप्पुर में स्थित वाणिज्यिक संपत्तियां, जिनका मूल्य लगभग 82.8 करोड़ रुपये है।
- परिवक्कम, त्यागराया नगर, शोलिंगनल्लूर और कोप्पुर में स्थित व्यावसायिक संपत्तियों का मूल्य लगभग 82.8 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी सिंगल कमर्शियल प्रॉपर्टी कोप्पुर गांव में स्थित 2.30 एकड़ की संपत्ति है, जिसे नवंबर 2023 में 35.81 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
ये भी पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे बड़ी चांदी की खदानें, उगलती हैं लाखों किलो सिल्वर; सबका मालिक एक
- पोरूर, सालिग्रामम और नीलंकराई में स्थित गैर-कृषि भूमि का मूल्य 22 करोड़ रुपये है। अकेले पोरूर में स्थित उनका प्लॉट 33,955 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
