Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम से कम कितने में घूम आ सकते हैं Thailand, फ्लाइट-होटल की कीमत बस इतनी, जानें टोटल खर्च

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 09:20 AM (IST)

    अगर आपका मन थाईलैंड घूमने (Thailand Trip) का है तो बहुत कम बजट चाहिए। आप 30-40 हजार रु में थाईलैंड घूमकर आ सकते हैं। इसमें फ्लाइट होटल और खाना-पीना शामिल है। पर ये बेसिक खर्च है। अधिक सुविधाओं के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ध्यान रहे कि थाईलैंड की करेंसी भारतीय रुपये से मजबूत है।

    Hero Image
    थाईलैंड के टूर पर कितना पैसा होगा खर्च

    नई दिल्ली। भारत से हर साल लाखों टूरिस्ट थाईलैंड जाते हैं। थाईलैंड घूमने का आपका भी मन करता होगा, पर अकसर लोग बजट के कारण प्लान नहीं बना पाते। हालांकि हकीकत ये है कि थाईलैंड का टूर बेहद कम बजट (Thailand Trip Cost) में किया जा सकता है। जी हां, राउंड ट्रिप (आने-जाने वाली) फ्लाइट टिकट भी बहुत महंगी नहीं है। न ही वहां होटल बहुत महंगे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि टोटल कितने बजट में आप थाईलैंड घूमकर आ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना है फ्लाइट टिकट

    सबसे पहले बात करते हैं फ्लाइट टिकट की। राउंड ट्रिप में आपको जाने से एक महीने पहले बुकिंग करने पर 18700 रु के टिकट (दिल्ली से) मिल जाएंगे। यदि और पहले बुकिंग हो तो और भी कम पैसों में टिकट मिल जाएंगे।

    होटल का खर्च

    दूसरे नंबर पर है होटल, थाईलैंड में अकसर लोग बैंकॉक और पटाया जरूर जाते हैं। पटाया में आपको 3-स्टार रेटिंग वाला होटल मिनिमम 700 रु प्रति दिन के खर्च पर मिल जाएगा। 4-स्टार होटल आपको 1200-1300 रु में मिल जाएगा। यानी आपका एक हफ्ते का होटल का खर्च 5-7 हजार रु हो सकता है।

    फूड और बेवरेजेज

    खाने-पीने की बात करें तो एक टाइम का मील आपको 2 डॉलर (170 रु) के आस-पास मिल सकता है। यानी दिन का खर्च करीब 550 रु हो सकता है। इस तरह एक हफ्ते का खर्च 3800-4000 रु के आस-पास होगा।

    ट्रांसपोर्ट और अन्य एक्टिविटीज

    बस और ट्रेन जैसे लोकल ट्रांसपोर्ट सस्ते होते हैं, जबकि टैक्सी और टुक-टुक अधिक महंगे हो सकते हैं। कुछ जगह एंट्री, टूरिज्म और एक्टिविटीज के चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं। कम बजट के लिए यात्री मंदिरों के दर्शन, स्थानीय बाज़ारों की सैर और समुद्र की बीचों का मजा लेने जैसी मुफ़्त या कम खर्च वाली एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

    अनुमान के अनुसार आपके हफ्ते भर में 3500-4000 रु तक खर्च हो सकते हैं।

    ये भी पढ़ें - Stocks in News Today: अल्ट्राटेक, रेलटेल, एक्साइड, जुपिटर वैगन्स आज फोकस में रहने वाले शेयरों में शामिल, ये है लिस्ट

    टोटल कितना खर्च

    हमने जो यहां बजट पेश किया है, उसके अनुसार आप कम से कम 30-40 हजार रु में थाईलैंड का एक हफ्ते का ट्रिप बना सकते हैं। लंबा ट्रिप ज्यादा खर्चीला होगा, जबकि अधिक सुविधाओं के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जैसे कि वहां यदि आप पर्सनल टैक्सी लें, इकोनॉमी के बजाय बिजनेस क्लास फ्लाइट लें, 3-4 स्टार होटल के बजाय 5-स्टार और लग्जरी होटल लें और शॉपिंग करें।

    थाईलैंड की करेंसी मजबूत

    थाईलैंड की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले मजबूत है। वहां का 1 Thai Baht यहां के 2.67 रुपये के बराबर है। इस तरह भारत के 30000 रु 11223.82 Thai Baht बनेंगे।