सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA की सबसे मूल्यवान कंपनी के लिए बुरा दिन, देश की टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट से बाहर, समझें क्या रही वजह?

Published: Thu, 12 Feb 2026 12:35 PM (IST)

टाटा समूह की प्रमुख कंपनी TCS के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट आई है। 12 फरवरी को आईसीआईसीआई बैंक ने ...और पढ़ें

टीसीएस के मार्केट कैप में गिरावट आई

टीसीएस के मार्केट कैप में गिरावट आई

HighLights

  1. TCS का बाजार पूंजीकरण 10.04 लाख करोड़ रुपये हुआ।

  2. आईसीआईसीआई बैंक ने पांचवां स्थान हासिल किया।

  3. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से TCS को नुकसान।

नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group) की सबसे बड़ी और मूल्यवान कंपनी के लिए 12 फरवरी का दिन बेहद निराश करने वाला रहा है। दरअसल, आईटी शेयरों में जारी भारी बिकवाली के चलते टाटा कंस्लटेंसी लिमिटेड (TCS) के मार्केट कैप को भारी नुकसान हुआ है और ICICI बैंक ने बाजार पूंजीकरण के मामले में TCS को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय कंपनी का स्थान हासिल कर लिया।

इससे पहले 11 फरवरी को SBI ने IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया था। AI बेस्ड टेक्नोलॉजी शेयरों की व्यापक बिकवाली के बीच TCS के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

भारत की टॉप 5 कंपनीज
रैंक कंपनी का नाम मार्केट कैप
     
1 रिलायंस इंडस्ट्रीज 19.8 लाख करोड़
2 एचडीएफसी बैंक 14.2 लाख करोड़
3 भारतीय एयरटेल 11.75 लाख करोड़
4 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 11.08 लाख करोड़
5 आईसीआईसीआई बैंक 10.22 लाख करोड़
     
6 टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज 10.04 लाख करोड़

12 फरवरी को ICICI बैंक के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर लगभग 10.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, TCS के शेयरों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका बाजार पूंजीकरण घटकर 10.04 लाख करोड़ रुपये रह गया।

IT शेयरों में क्यों आई बिकवाली?

भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं को लेकर है। दरअसल अमेरिका में जनवरी की जॉब्स रिपोर्ट उम्मीद से बेहतर रही, लेकिन AI से जुड़ी चिंताओं ने इन्वेस्टर्स को परेशान कर दिया। इसके बाद वॉल स्ट्रीट पर इनके इंफोसिस व विप्रो के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में 5.2% तक की गिरावट आई।

ये भी पढ़ें- कमजोर Q3 नतीजों से औंधे मुंह गिरा LG Electronics का शेयर, इन वजहों से रेवेन्यू और प्रॉफिट में आई कमी

साल 2025 में निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग 13 फीसदी गिरा, और साल 2026 में अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगभग 11 फीसदी की कमजोरी आई है। इस गिरावट की वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आने वाली चुनौतियों का बढ़ता डर है, जिससे सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है।