अमेरिका-UAE और कुवैत छूटे पीछे! इस देश में हैं सबसे अमीर लोग, हर किसी के जेब में ₹9 करोड़; नाम जानते हैं आप?
Richest people In The World: UBS की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, अमेरिका से आगे भी कई ऐसे देश हैं जहां लोगों की नेटवर्थ ज्यादा है।

कौन से देश में हैं सबसे अमीर लोग
HighLights
स्विट्जरलैंड औसत संपत्ति में दुनिया का सबसे अमीर देश।
अमेरिका औसत में दूसरा, पर मीडियन वेल्थ में 28वां।
ग्रीस की मीडियन वेल्थ जर्मनी से अधिक पाई गई।
नई दिल्ली: अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया के सबसे अमीर लोग (Rich people) किस देश में रहते हैं, तो शायद आपके दिमाह में सबसे पहला नाम अमेरिका (USA) का आएगा। लेकिन, स्विट्जरलैंड के प्रमुख बैंक UBS की ताजा Global Wealth report 2026 ने जो आंकड़ें पेश किए हैं, वो आपके इस भ्रम को पूरी तरह तोड़ देंगे।
दरअसल UBS की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में पूरी दुनिया की पर्सनल वेल्श यानी निजी संपत्ति में 10.08% का भारी उछाल आया है। यह पिछले कई सालों में सबसे तेज ग्रोथ है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर में करीब 10 लाख नए करोड़पति (Millionaries) बने हैं, जिनमें से लगभग आधे अकेले अमेरिका से हैं। लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि अमेरिका का आम नागरिक सबसे ज्यादा अमीर है? बिल्कुल नहीं! इसे समझने के लिए दो मुख्य पैमानों Average Wealth (औसत संपत्ति) और Median Wealth (मीडियन संपत्ति) को समझना होगा।
Average Wealth:
जब हम किसी देश की कुल संपत्ति को वहां की वयस्क आबादी (Adults) से बांटते हैं, तो उसे 'Average Wealth' कहते हैं।
1. इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड (Switzerland) दुनिया में पहले नंबर पर है। यहां प्रति वयस्क औसत संपत्ति लगभग $910,382 (करीब 7.6 करोड़ रुपये) है।
2. अमेरिका (USA) $696,277 के साथ दूसरे नंबर पर है।
3. लक्जमबर्ग (Luxembourg) $654,732 के साथ तीसरे स्थान पर है।
यहां एक बड़ा कैच (Catch) है। औसत संपत्ति का आंकड़ा इसलिए ज्यादा दिखता है क्योंकि इसमें एलन मस्क या जेफ बेजोस जैसे अरबपतियों की दौलत भी शामिल होती है, जो पूरे देश का औसत (Average) रातों-रात ऊपर खींच देते हैं।
Median Wealth
जब हम यह देखना चाहते हैं कि किसी देश का एक "आम या टिपिकल (Typical) नागरिक" कितना अमीर है, तब 'Median Wealth' का इस्तेमाल होता है। मीडियन का मतलब है वो व्यक्ति जो आबादी के बिल्कुल बीचों-बीच खड़ा है। जिस अमेरिका को हम सबसे अमीर मानते हैं, वो मीडियन वेल्थ में 2nd से लुढ़क कर सीधे 28वें नंबर ($68,998) पर आ जाता है। इसका सीधा मतलब है कि अमेरिका में दौलत का बंटवारा असमान (Wealth Inequality) है अमीर लोग बेतहाशा अमीर हैं, लेकिन आम जनता के पास उतनी संपत्ति नहीं है।
जर्मनी से ज्यादा अमीर निकला ग्रीस!
रिपोर्ट का एक और सबसे हैरान करने वाला खुलासा यह है कि भले ही जर्मनी (Germany) की अर्थव्यवस्था ग्रीस (Greece) से बहुत बड़ी है, लेकिन अगर एक आम आदमी (Median Wealth) की बात करें, तो ग्रीस का आम नागरिक जर्मनी के नागरिक से ज्यादा अमीर है। ग्रीस का मीडियन वेल्थ $59,162 है, जबकि जर्मनी का केवल $53,485 है।
(यह खबर रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है। )
यह भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; क्या यही है खरीदारी का सही मौका?
