स्वच्छ भारत मिशन सुलझा सकता है देश की स्वास्थ्य समस्याएं: सुरेश प्रभु
प्रभु ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से ही पर्यावरण को साफ रखने में विश्वास रखती आई है
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। केंद्र सरकारी की महात्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान में देश के तमाम स्वास्थ्य संबंध मुद्दों को हल करने की क्षमता है। साथ ही यह भारत में पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकता है। यह बात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कही है।
प्रभु ने यहां पर स्वाइल फर्टिलिटी (मिट्टी की गुणवत्ता) पर जोर देते हुए कहा कि स्वाइस सिक्योरिटी फूड सिक्योरिटी के लिए काफी अहम घटक है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि स्वच्छ भारत अभियान की मदद से काफी सारे मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं...स्वच्छ भारत अभियान में भारत में बदलाव लाने की क्षमता है। स्वच्छ भारत अभियान के जरिए हम जन स्वास्थ्य के तमाम मुद्दों को सुलझा सकते हैं। वहीं पर्यटन जो कि तेजी से बढ़ता हुआ एक क्षेत्र है, उसे भी स्वच्छ भारत अभियान से फायदा होगा।”
यह उल्लेख करते हुए कि भारतीय संस्कृति हमेशा से ही पर्यावरण को साफ रखने में विश्वास रखती आई है, प्रभु ने कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से हम इस राह से भ्रमित हो गए हैं। स्वाइट सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जाना फूड सिक्योरिटी के लिए एक अहम घटक है।”
वीजा संबंधी मुद्दों को अमेरिकी प्रशासन के समक्ष उठाएंगे: प्रभु
एच 1-बी वीजा मानदंडों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रस्तावों पर निराशा व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि वो इस मसले पर ट्रंप प्रशासन से बातचीत करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया, “हम अमेरिकी प्रशासन की ओर से हाल में ही उठाए गए कदमों से काफी निराश हैं।”