सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एथनॉल उठाव में कमी से मुश्किल में है चीनी उद्योग, ग्लोबल मार्केट में अभी तक 25 लाख टन चीनी का हुआ एक्सपोर्ट कांट्रैक्ट

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2021 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 07:06 AM (IST)

निर्यात के इस संकेत से चीनी उद्योग काफी उत्साहित है। पेराई सीजन के दौरान 15 फरवरी 2021 तक कुल 2.08 ...और पढ़ें

कंपनियों के नए एथनॉल डिपो की अपनी मुश्किलों के चलते एथनॉल का पर्याप्त उठाव नहीं हो पा रहा है।
कंपनियों के नए एथनॉल डिपो की अपनी मुश्किलों के चलते एथनॉल का पर्याप्त उठाव नहीं हो पा रहा है।

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होने का अनुमान है। इससे चीनी उद्योग और गन्ना भुगतान की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। वैश्विक बाजार में चीनी की मांग के मद्देनजर निर्यात बढ़ा है। इंडोनेशिया और ईरान समेत कई और देशों से चीनी की मांग में इजाफा हुआ है। दूसरी ओर एथनॉल उत्पादन के बावजूद तेल कंपनियां पूरा उठाव नहीं कर पा रही है, जो एथनॉल संयंत्रों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। चालू एथनॉल सप्लाई वर्ष 2020-21 के लिए कुल 325 करोड़ लीटर एथनॉल सप्लाई का आवंटन किया गया है। 

(यह भी पढ़ेंः Aadhaar को SBI Savings Account से कैसे करें लिंक, जानिए ये आसान प्रक्रिया)

कंपनियों के नए एथनॉल डिपो की अपनी मुश्किलों के चलते एथनॉल का पर्याप्त उठाव नहीं हो पा रहा है। हालांकि, चीनी उद्योग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में समस्या का निदान हो जाएगा। दरअसल, चीनी उत्पादन बढ़ने के अनुमान को देखते हुए चीनी उद्योग के आग्रह पर सरकार ने निर्यात सब्सिडी का प्रावधान किया है। पिछले पेराई सीजन के दौरान घोषित निर्यात नीति को आगे बढ़ाते हुए चालू सीजन में भी इसे लागू कर दिया गया है।

वैश्विक बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी, 2021 तक सात लाख टन चीनी का निर्यात किया जा सका है। चालू चीनी वर्ष के दौरान अब तक केवल चार लाख टन चीनी का निर्यात किया जा सका है। जबकि 25 लाख टन चीनी निर्यात का कांट्रैक्ट कर लिया गया है। 

निर्यात के इस संकेत से चीनी उद्योग काफी उत्साहित है। पेराई सीजन के दौरान 15 फरवरी, 2021 तक कुल 2.08 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि तक चीनी का उत्पादन 1.70 करोड़ टन हो पाया था। चालू सीजन में कुल 497 चीनी मिलों में पेराई शुरू हुई थी, जिनमें से अब तक 33 मिलों में पेराई बंद हो चुकी हैं। 

इसके मुकाबले पिछले सीजन में 447 मिलों में पेराई हुई थी, जबकि इस अवधि तक 20 मिलें बंद हो गई थीं।महाराष्ट्र में अब तक सर्वाधिक 75.46 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। जबकि पिछले सीजन में अब तक मात्र 43 टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। इसके मुकाबले उत्तर प्रदेश में कुल 116 मिलों में से चार मिलें गन्ना नहीं मिलने की वजह से बंद हो चुकी है। चालू सीजन में अब तक 65.13 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।

(यह भी पढ़ेंः ESIC लाभार्थी करा सकेंगे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज, घर से दूरी हो तो नजदीक के अस्पतालों में होगा इलाज)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।