सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्‍ता सोना खरीदने का मौका, 29 अक्‍टूबर तक रहेगा ऑफर

By Ashish DeepEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 04:45 PM (IST)

Sovereign gold bond Scheme के तहत बाजार से कम रेट में सोना खरीदने का ऑफर खुला हुआ है। फाइनेंस मिनिस्‍ट्री ...और पढ़ें

बांड दो नवंबर को जारी होंगे ।
बांड दो नवंबर को जारी होंगे ।

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। Sovereign gold bond के तहत बाजार से कम रेट में सोना खरीदने का ऑफर खुला हुआ है। फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के मुताबिक सरकारी स्वर्ण बांड 2021-22 (Sovereign gold bond) की किस्त 25 अक्टूबर को खुल गई है। यह 29 अक्‍टूबर तक रहेगी। स्वर्ण बांड की 2021-22 श्रृंखला के तहत अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच चार चरणों में बांड जारी किए जाएंगे। इस श्रृंखला के तहत मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरण में बांड जारी किए गए थे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज-8 की सदस्यता अवधि 25 से 29 अक्टूबर है और बांड दो नवंबर को जारी होंगे।

ये बांड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे। बांड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।

इसके लिए सोने का भाव सदस्यता अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा। बांड की अवधि 8 वर्ष के लिए होगी और 5वें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा।

मंत्रालय ने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी और इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त प्रतिफल भी मिलेगा। योजना में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है।