शेल ने किया ब्रिटिश गैस का अधिग्रहण
बुधवार को तेल व गैस क्षेत्र में एक बड़े अधिग्रहण सौदे का एलान सामने आया। यह सौदा 70 अरब डॉलर (करीब 4,30,000 करोड़ रुपये) का है। इसे रॉयल डच शेल ने अंजाम दिया है। सौदे के तहत शेल ब्रिटेन की ही ब्रिटिश गैस यानी बीजी ग्रुप का अधिग्रहण कर लिया
लंदन। बुधवार को तेल व गैस क्षेत्र में एक बड़े अधिग्रहण सौदे का एलान सामने आया। यह सौदा 70 अरब डॉलर (करीब 4,30,000 करोड़ रुपये) का है। इसे रॉयल डच शेल ने अंजाम दिया है। सौदे के तहत शेल ब्रिटेन की ही ब्रिटिश गैस यानी बीजी ग्रुप का अधिग्रहण कर लिया है। सौदा पूरा होने पर सम्मिलित कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी निजी एलएनजी उत्पादक बन जाएगी। यह कंपनी शेवरॉन से भी आगे निकल जाएगी।
कच्चे तेल की कीमतें बीते साल जुलाई से लुढ़कना शुरू हुईं। इसके बाद से तेल क्षेत्र में यह पहला अधिग्रहण व विलय सौदा है। इसे विश्व में बीते दस साल का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। अन्य क्षेत्र में देखें तो यह साल 2000 में हुए ग्लैक्सो और स्मिथक्लाइन के 44.4 अरब पौंड के सौदे से बड़ा है। वैसे, साल 1999 में वोडाफोन द्वारा एयरटच का 202.8 अरब डॉलर में अधिग्रहण यूरोप का सबसे बड़ा सौदा था।