शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 770 और निफ्टी 225 अंक गिरकर हुआ बंद
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ ही खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 151.03 अंकों की गिरावट के साथ 37181.76 पर खुला था
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 769.88 अंकों की भारी गिरावट के साथ 36,562.91 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी आज 225.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,797.90 पर बंद हुआ। निफ्टी की सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही आज हरे निशान पर बंद हुए और 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे।
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ ही खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 151.03 अंकों की गिरावट के साथ 37,181.76 पर खुला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,960.95 पर खुला था।
इन कंपनियों के शेयर हरे निशान पर हुए बंद
आज बाजार बंद होते समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर रहे। ये कंपनियां TECH MAHINDRA LIMITED और HCL TECHNOLOGIES LIMITED हैं।
इन कंपनियों के शेयर हुए गिरावट के साथ बंद
आज निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से TATA STEEL, ULTRA TECH CEMENT LIMITED, ICICI BANK, TITAN और IOC कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई।