सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market: सरकारी शेयरों ने निवेशकों की कराई ताबड़तोड़ कमाई, एक साल में दिया 320 प्रतिशत तक का रिटर्न

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 02 Sep 2023 05:08 PM (IST)

Share Market सरकारी शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल किया है। रेलवे से जुड़ी ज्यादातर कंपनियों के ...और पढ़ें

रेलवे की कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है।
रेलवे की कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है।

HighLights

  1. रेलवे की कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है।
  2. सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी बीएचईएल ने 123 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पिछले एक साल में शेयर बाजार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। निजी कंपनियों के साथ-साथ सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी निवेशकों की काफी कमाई कराई। निवेशकों मुनाफा दिलाने वाले इन शेयरों में सरकारी रेलवे कंपनियों के साथ ऊर्जा सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने निवेशकों को पिछले एक साल में 320 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

आरवीएनएल (RVNL)

आरवीएनएल का पूरा नाम रेल विकास निगम लिमिटेड है। इस शेयर में पिछले एक साल में बंपर तेजी देखी गई है। एक वर्ष में इस शेयर ने करीब 320 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते यह महीने में ये शेयर 110 प्रतिशत तक बढ़ गया है। ये शेयर शुक्रवार के सत्र में 138.45 रुपये पर बंद हुआ था।

आईआरएफसी (IRFC)

आईआरएफसी भी रेलवे से सीधे तौर जुड़ी हुई है। इसका पूरा नाम इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन है। इस ने बीते एक वर्ष में 154 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले छह महीने में ये शेयर 99 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।शुक्रवार के सत्र में ये शेयर 56.25 रुपये पर बंद हुआ था।

बीएचईएल (BHEL)

बीएचईएल भारत सरकार की एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जो कि कई क्षेत्रों में कार्य करती है। बीते एक वर्ष में इस शेयर के भाव में 123.97 प्रतिशत का उछाल आ चुका है। बीते छह माह में ये शेयर 81.39 प्रतिशत बढ़ चुका है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में ये शेयर 135.50 पर बंद हुआ था।

रेलटेल (Railtel)

रेलटेल भी एक रेलवे की कंपनी है जो कि नेटवर्किंग का कार्य करती है। इस शेयर ने पिछले एक साल के दौरान 136.58 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले छह महीने में ये 111.86 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है। शेयर आखिरी कारोबारी सत्र में 239.40 रुपये पर बंद हुआ था।

एनटीपीसी (NTPC)

एनटीपीसी भी भारत सरकार के स्वमित्व वाली ऊर्जा कंपनी है। बीते एक साल में शेयर 40 प्रतिशत बढ़ गया है। बीते छह महीने के दौरान 34.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में ये शेयर 231.35 रुपये पर बंद हुआ था।