Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए क्या रहा शेयरों का हाल
Share Marketसेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आज इंडसइंड बैंक में 3.57 फीसद दिखाई दी। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट एशियन पेंट के शेयर में 2.30 फीसद दिखाई दी।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 0.37 फीसद या 152.88 अंक की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 41,334.96 पर खुला और बंद होने तक अधिकतम 41,399.93 अंक तक व न्यूनतम 41,134.31 अंक तक गया। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में बाजार बंद होते समय 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे।
सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आज इंडसइंड बैंक में 3.57 फीसद दिखाई दी। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट एशियन पेंट के शेयर में 2.30 फीसद दिखाई दी। इसके अलावा टाटा स्टील में 2.48 फीसद, एसबीआई में 1.13 फीसद, ओएनजीसी में 1.13 फीसद और पावरग्रीड में 1.01 फीसद की तेजी दिखाई दी है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की बात करें, तो यह गुरुवार को 0.37 फीसद या 45.05 अंक की गिरावट के साथ 12,080.85 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे।
निफ्टी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी INDUSIND BANK LIMITED में 3.40 फीसद दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट CIPLA LIMITED के शेयर में 2.41 फीसद दिखाई दी।