सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ixigo IPO Listing: इक्सिगो की स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री, 48 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई लिस्ट

Published: Tue, 18 Jun 2024 11:26 AM (IST)

आज शेयर बाजार में वल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (IXIGO) का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर सूचीबद्ध ...और पढ़ें

Ixigo की कंपनी के शेयर ने बाजार में ली एंट्री
Ixigo की कंपनी के शेयर ने बाजार में ली एंट्री

पीटीआई, नई दिल्ली। शेयर बजार में लिस्टिंग जारी है। आज स्टॉक मार्केट में ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (IXIGO) का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर ने शानदार एंट्री ली है।

कंपनी के शेयर 93 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 48 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर स्टॉक ने निर्गम मूल्य से 45.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 135 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 58.88 प्रतिशत बढ़कर 147.76 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं, एनएसई पर यह 48.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 138.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। शेयर में आई तेजी के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,581.22 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह बुधवार को कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन था। ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी के आईपीओ को आखिरी दिन 98.10 गुना अभिदान मिला।

कंपनी का आईपीओ 740 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 120 करोड़ रुपये तक का ताजा इश्यू और 6,66,77,674 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 88-93 रुपये प्रति शेयर थी।

आलोक बाजपेयी और रजनीश कुमार द्वारा इक्सिगो ने 2007 में लॉन्च किया गया। ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी देश का अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर है, जो यात्रियों को रेल, हवाई, बसों और होटलों में उनकी यात्राओं की योजना बनाने, बुक करने और प्रबंधित करने में मदद करता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।