Rule Change From 1st September: 1 सितंबर से बदलने जा रहे नियम, Gold-LPG से लेकर FD तक, किस पर पड़ेगा असर?
Gold-Silver ETF new Policy: 1 सितंबर से देश में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा ...और पढ़ें

Rule Change 1 सितंबर से बदल रहे ये नियम, सोना खरीदने वालों से लेकर LPG लेने वालों तक; सब पर पड़ेगा असर! (AI Generated Image)
HighLights
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ के नियमों में होगा बदलाव।
घरेलू एलपीजी-पीएनजी के दामों में हो सकता है परिवर्तन।
बैंक एफडी ब्याज दरें और एटीएम शुल्क भी बदलेंगे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (Gold-Silver ETF) में निवेश करते हैं तो 1 सितंबर से आपके लिए बहुत कुछ बदलने वाला है। वहीं इसी तारीख से घरेलू एलपीजी और पीएनजी (LPG & PNG Rate) के दाम भी बदले जाएंगे और सीधा आम जनता पर असर डालेंगे। तो आइए जानते हैं कि 1 सितंबर 2026 (Rule Change 1 September) से कौन से बड़े वित्तीय बदलाव देश में लागू होने वाले हैं।
1. गोल्ड-सिल्वर ETF के नियमों में बदलाव
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) ने ईटीएफ (ETF) कारोबार को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जो 1 सितंबर से लागू माने जाएंगे। नए नियम के हिसाब से ईटीएफ की कीमत की सीमा तय के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा। इससे ईटीएफ की कीमत बाजार की ताजा स्थिति के आसपास बनी रहेगी।
2. घरेलू PNG कनेक्शन को लेकर नई योजना
सरकार लगातार लोगों से PNG पर शिफ्ट होने का आग्रह कर रही है। ऐसे में सरकार 1 सितंबर से PNG पाइपलाइन का दायरा बढ़ाने जा रही है। सरकार की ये योजना 1 सितंबर से लागू मानी जाएगी। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1.74 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन हैं। इस नई योजना का मकसद नए इलाकों में पीएनजी नेटवर्क बढ़ाना और उन कनेक्शनों को चालू करना है, जिनका अभी तक बिल नहीं बन पा रहा है।
ये भी पढ़ें: SIP Calculation: हर महीने ₹20000 का निवेश कब बनाएगा करोड़पति? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
3. बैंक एफडी में बड़े बदलाव
1 सितंबर से बैंक एफडी की ब्याज (FD Interest Rates) दरों में भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में अगर ब्याज दर कम होगी तो ग्राहक को मिलने वाला रिटर्न कुछ कम हो सकता है। वहीं अगर ब्याज बढ़ेगा तो ग्राहकों को इसका फायदा हो सकता है। ऐसे में अगर आप एफडी में निवेश करने बारे में सोच रहे हैं तो पहले सारे बैंकों की ब्याज दरें जरूर चेक कर लें।
4. बदल सकते हैं ATM के चार्ज
1 सितंबर से एटीएम से जुड़े चार्जेस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर बैंक आपसे मोटी फीस वसूल सकता है। इसलिए एटीएम से पैसा निकालने पहले नए नियम और चार्जेस के बारे में पहले ही पता करे लें।
5. LPG गैस सिलेंडर और E-KYC
तेल कंपनियां हर महीने रसोई गैस और पेट्रोल (Petrol Deisel Rate) के दामों में बदलाव करती हैं। ऐसे में हो सकता है कि 1 सितंबर से एलपीजी या पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव हो। वहीं जिन एलपीजी कनेक्शन धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो उन्हें आने वाले दिनों में दिक्कत हो सकती है।
एलपीजी ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है और अगर आप समय पर ये काम नहीं पूरा करते हैं, तो 1 सितंबर से आपको सब्सिडी या घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है।
इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी कंपनियां पहले ही ग्राहकों को चेता चुकी हैं। ऐसे में समय रहते इसे पूरा कर लें ताकि गैस सप्लाई में कोई रुकावट न आए।
ये भी पढ़ें: FD vs Lumpsum: ₹10 लाख और 10 साल, कहां निवेश करने से जमा होगा ₹30 लाख से ज्यादा का फंड? पूरा कैलकुलेशन
