Stock Market में जबरदस्त गिरावट, Sensex 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 11,400 से नीचे
stock market live update पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 27 अंक नीचे 29073 के स्तर पर खुला।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक sensex सुबह 9:23 बजे 559.21 अंक गिरकर 38,431.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.35 अंक टूटकर 11,351.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी के 50 में से सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी दिन बैंकिंग स्टॉक के टूटने से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हरे निशान में खुलने के बावजूद BSE Sensex 95.09 अंक या 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 38,990.94 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 7.55 अंक या 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 11,527.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। BSE Sensex के शेयरों की बात करें तो सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्यादा गिरावट ICICI Bank, SBIN, Kotak Bank, Axis, Bank, HDFC और HCLTECH के शेयरों में रही।
पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 27 अंक नीचे 29073 के स्तर पर खुला। नैस्डैक 1.63 फीसद की गिरावट के साथ 202 अंक नीचे 12217 पर और एसएंडपी 0.58 फीसद की गिरावट के साथ 20 अंक नीचे 3560 पर खुला।
सेक्टोरियल इंडेक्स के सभी सेक्टर्स आज लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और मेटल शामिल हैं।
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। Sensex 125.85 अंक ऊपर 39211.88 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 31.20 अंकों की बढ़त के साथ 11566.20 के स्तर पर खुला था।