SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, ATM से पैसे निकालने पर नहीं देना होगा चार्ज; 3 दिन तक फ्री सर्विस का एलान
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बैंक हड़ताल के दौरान 28 से 30 सितंबर तक एटीएम से पैसे निकालने पर ...और पढ़ें

SBI ने 3 दिन के लिए एटीएम शुल्क माफ किया।
HighLights
एसबीआई ने 3 दिन के लिए एटीएम शुल्क माफ किया।
यह सुविधा 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के कारण।
बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन की सलाह दी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने के लिए कोई भी ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 3 दिनों के लिए है। दरअसल, 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर के बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) करेंगे।
इस दौरान 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों से ATM ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।
Bank ने दी जानकारी
SBI ने कहा कि हड़ताल के दौरान देश में किसी भी बैंक के ATM से किए गए ट्रांजैक्शन पर ATM ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी कैश की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और उन्हें उस फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी जो आम तौर पर मासिक मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद लगती है।
Banking doesn’t stop. Your needs don’t have to wait. Even during the proposed strike period, SBI continues to keep essential banking services accessible through ATMs, YONO, Internet Banking, Mobile Banking, WhatsApp Banking and 24×7 Contact Centre services. For Seamless banking. Hassle-free access. Whenever you need it. Please call 📞 1800 1234 | 1800 2100
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 24, 2026
SBI ने एडवाइजरी में कहा, "हम हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, फिर भी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें। कैश की जरूरतों के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें। कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSPs) का उपयोग करें। और इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI व अन्य डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें।"
रविवार के लिए यूनियनों ने जताई आपत्ति
सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) और रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का निर्देश दिया है। हालांकि बैंक कर्मचारियों के प्रमुख यूनियन तीन दिन की हड़ताल पर जाने और कर्मचारियों से रविवार को ऑफिस न आने के लिए कहने की बात कह रहे हैं।
🚨 MEETING UPDATE WITH DFS, NEW DELHI 🚨 Federation leaders of NOBW, NOBO, AIGBWO & AIGBOO, along with Shri Girish Chandra Arya Ji (Financial Sector In-charge, BMS), met with Secretary, DFS today. Key Demands Raised: ❌ Strong objection to declaring 27 Sept 2026 (Sunday) a working day. 📜 Demanded withdrawal of the order, OR 💰 Compensatory Off + Double Pay for all employees attending duty. Secretary, DFS responded positively and assured a fruitful resolution. #BankEmployees #BMS #AIGBOO #AIGBWO #NOBW #NOBO #DFS #BankUpdate @BMSkendra @gsnobo1977 @nobw_official @AIGBOO_AIGBWO @aiboc_in @UFBUIndia @DFS_India @BankofIndia_IN @OfficialBOMOO @BOIOO_UP
— 𝘽𝙊𝙄 𝙊𝙛𝙛𝙞𝙘𝙚𝙧𝙨' 𝙊𝙧𝙜𝙖𝙣𝙞𝙨𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣 (𝘽𝙊𝙄𝙊𝙊-𝙉𝙊𝘽𝙊) (@boioo_boi) September 24, 2026
बैंक कर्मचारी यूनियनों ने रविवार को कामकाज का दिन रखने पर आपत्ति जताई है। बैंकिंग कर्मचारी संगठनों ने 27 सितंबर को कामकाज का दिन रखने के फैसले पर भी आपत्ति जताई है। NOBW, NOBO, AIGBWO और AIGBOO के फेडरेशन नेताओं ने BMS में फाइनेंशियल सेक्टर के इंचार्ज गिरीश चंद्र आर्य के साथ मिलकर, इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्रेटरी से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- टाटा संस के 18% हिस्से के मालिक शापूरजी पालोनजी ग्रुप को राहत, NCLT ने दिवालियापन याचिका ठुकराई
