Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह
बैंक यूनियनों द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर, भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के ...और पढ़ें

HighLights
28 से 30 सितंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित।
एसबीआई ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले निपटाने की सलाह दी।
एटीएम, डिजिटल बैंकिंग का उपयोग कर असुविधा से बचें ग्राहक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट बैंक (Bank Strike Alert) ने अपनी ग्राहकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने बताया कि इस दौरान काम-काज में रुकावट आ सकती है, और इसलिए बैंक ने ग्राहकों को पहले ही सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए बताते हैं बैंक ने और क्या-क्या कहा।
कब-कब है बैंक हड़ताल?
एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एलान किया है। इसके अलावा यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
SBI ने ग्राहकों से क्या कहा?
हड़ताल के दौरान ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों कदम उठाने का अनुरोध किया है:
- बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी वित्तीय और बैंकिंग लेनदेन हड़ताल की तारीखों से काफी पहले ही पूरे कर लें।
- अगर किसी ग्राहक को कैश की जरूरत है तो वो (ATMs) और एडब्ल्यूएम (ADWMs) का इस्तेमाल करें।
- रोजमर्रा से जुड़े बैंकिग कामों के लिए YONO एप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई या फिर किसी और डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल करें।
एसबीआई का कहना है कि बैंक की तरफ से ये कोशिश की जाएगी कि शाखाओं और दफ्तरों में जरूरी बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें, फिर भी हड़ताल की वजह से कुछ सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
रविवार को खुले रहेंगे बैंक
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए, सरकार ने घोषणा की है कि सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार (27 सितंबर, 2026) को सामान्य रूप से काम करेंगे। यानी इस रविवार बैंक खुले रहेंगे।
