सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI यूजर्स को बड़ा झटका: 1 अक्टूबर से महीने में सिर्फ 4 बार कर पाएंगे फ्री ATM ट्रांजेक्शन, 5वीं बार लगेगा भारी चार्ज

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:14 PM (IST)

SBI new rules: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने BSBD खाताधारकों के लिए ATM ट्रांजेक्शन पर नए नियम लागू किए हैं। ...और पढ़ें

SBI यूजर्स को बड़ा झटका.

SBI यूजर्स को बड़ा झटका.

HighLights

  1. 1 अक्टूबर 2026 से SBI के नए नियम लागू।

  2. BSBD खाताधारकों को मिलेंगे सिर्फ 4 मुफ्त लेनदेन।

  3. पांचवें लेनदेन से लगेगा भारी शुल्क और GST।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अब SBI के यूजर्स ATM से हर महीने सिर्फ 4 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। पांचवीं बार में आपको भारी चार्ज देना पड़ेगा। SBI का नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। SBI का नया नियम बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट वालों पर लागू होगा। इसे लेकर एसबीआई ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

5वें ट्रांजेक्शन पर लगेगा कितना चार्ज?

अभी तक SBI के BSBD अकाउंट में 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा मुख्य रूप से कैश निकासी पर लागू होती थी। SBI के नए सर्विस चार्ज नियमों के मुताबिक, BSBD खाताधारकों को हर महीने 4 फ्री कैश निकासी मिलती रहेंगी। इसमें SBI और दूसरे बैंकों के ATM, ब्रांच और AEPS के जरिए होने वाली कैश निकासी शामिल हैं। 4 ट्रांजैक्शन के बाद हर अतिरिक्त कैश ट्रांजैक्शन पर 15 प्लस रुपए प्लस GST चार्ज लगेगा।

किसके लिए बनाया गया BSBD अकाउंट?

BSBD अकाउंट ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिन्हें नियमित सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखना मुश्किल होता है। इसमें कोई मिनिमम बैलेंस जरूरी नहीं है। हालांकि, इस अकाउंट में चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती और बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड जारी किया जाता है।

कुछ सेवाएं अब भी फ्री रहेंगी। इनमें बेसिक RuPay कार्ड जारी करना और उसका सालाना मेंटेनेंस, NEFT और RTGS के जरिए इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट और सरकार द्वारा जारी चेक जमा करना शामिल है।

यानी नया नियम फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या नहीं घटा रहा, लेकिन चार ट्रांजैक्शन की गिनती का तरीका जरूर बदल रहा है। यही बदलाव SBI ग्राहकों की जेब पर असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें- SBI FD Rates: एसबीआई का बड़ा झटका, एफडी पर घटा दीं ब्याज दरें; आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?