सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एबीआइ देगा दस हजार नौकरियां

By Edited By:
Published: Sun, 23 Jun 2013 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआइ चालू वित्त वर्ष 2013-14 में 10 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती करेगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआइ चालू वित्ता वर्ष 2013-14 में 10 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बैंक ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए नई भर्तियों की यह योजना बनाई है।

भारतीय स्टेट बैंक [एसबीआइ] के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने कहा कि बैंक के करीब 7,500 कर्मचारी इस वित्ता वर्ष में सेवानिवृत्ता होने जा रहे हैं। इसके चलते बैंक चालू वित्ता वर्ष में 1,500 प्रोबेशनरी अधिकारियों [पीओ] सहित कुल 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बैंक ने अपनी शाखाओं को अपग्रेड किया है। सभी शाखाएं अब एयर कंडीशनर से लैस हो चुकी हैं। इनमें कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्ता वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में सहायक ग्रेड के 20 हजार कर्मचारियों की भर्ती की गई थी।

बैंक की योजना इस साल 1,200 नई शाखाएं खोलने की है। इसके अलावा चीन और ब्रिटेन सहित विदेश में आठ शाखाएं खोली जाएंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले वित्ता वर्ष में 63 हजार नौकरियां दी है। अकेले एसबीआइ ने बीते साल 21,200 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

एयरलाइनें करेंगी 5,000 की भर्ती

इस साल न सिर्फ बैंकों में नौकरियों की भरमार होगी बल्कि एयरलाइनों ने भी नए कर्मचारियों की नियुक्ति की आक्रामक योजना तैयार की है। एयरलाइनें 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेंगी। देश के विमानन क्षेत्र में इस साल एक नई एयरलाइन एयर एशिया भी जुड़ रही है।

शीर्ष प्रबंधन की नियुक्ति कर चुकी एयर एशिया अब ग्राउंड स्टाफ और चालक दल के सदस्यों की नियुक्ति के लिए देश के विभिन्न इलाकों में इंटरव्यू और रोडशो आयोजित कर रही है। इसके अलावा जेट एयरवेज और इंडिगो जैसी एयरलाइनें भी अपनी भर्ती गतिविधियों में तेजी ला रही हैं। स्पाइसजेट की नियमित भर्ती भी जारी है।

विमानन क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में सुधार और एयर एशिया के आगाज को देखते हुए नियुक्तियों में यह तेजी आई है। इससे किंगफिशर एयरलाइन के कर्मचारियों को भी नौकरी बदलने में सहूलियत होगी। विजय माल्या की इस एयरलाइन का परिचालन पिछले साल अक्टूबर से ही ठप है। फिलहाल घरेलू एयरलाइनों में करीब 60 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 27 हजार सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया और बाकी निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं।