सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI आज दे रहा है सस्ते में घर खरीदने का मौका, ई-ऑक्शन के जरिए लगा सकते हैं बोली, जानें इससे जुड़ी खास बातें

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 09:32 AM (IST)

बड़े शहरों में घर खरीदना किसका सपना नहीं होता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ई-ऑक्शन में शामिल होकर आप ...और पढ़ें

इस ऑक्शन में शामिल प्रोपर्टीज की नीलामी की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य से कम होगा।
इस ऑक्शन में शामिल प्रोपर्टीज की नीलामी की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य से कम होगा।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। बड़े शहरों में घर खरीदना किसका सपना नहीं होता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ई-ऑक्शन में शामिल होकर आप इस सपने को साकार कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक मॉर्गेज प्रोपर्टीज की बिक्री के लिए पांच मार्च यानी शुक्रवार को ई-ऑक्शन का आयोजन कर रहा है। इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर आप आवासीय के साथ-साथ कॉमर्शियल और यहां तक कि औद्योगिक परिसंपत्तियों की खरीद भी कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने इस संदर्भ में ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस ई-ऑक्शन की जानकारी दी है। स्टेट बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''आपके सपनों का घर आपको बुला रहा है। SBI के मेगा ई-ऑक्शन में शामिल होकर आप किसी प्रोपर्टी को खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं और शानदार डील प्राप्त कर सकते हैं।''

(यह भी पढ़ेंः बिना UAN के भी कर सकते हैं अपने पीएफ खाते से निकासी, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस) 

इस ई-ऑक्शन से जुड़ी खास बातों पर डालते हैं एक नजर

1. इस ऑक्शन में शामिल प्रोपर्टीज की नीलामी की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य से कम होगा। इस ई-ऑक्शन के दौरान व्यक्तियों के पास आवासायी, वाणिज्यिक और इंडस्ट्रियल प्रोपर्टीज के लिए बोली लगाने का मौका होगा।

2. भारतीय स्टेट बैंक इस ई-ऑक्शन के जरिए लोन डिफॉल्ट करने वालों की मॉर्गेज की हुई परिसंपत्तियों की बिक्री करेगी। बैंक ने इसका विज्ञापन प्रमुख समाचार पत्रों के साथ प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिया है।

 

3. अगर आप इस ई-ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको संबंधित एसबीआई ब्रांच में केवाईसी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

(यह भी पढ़ेंः Gold Price: 10 माह में 12,000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना; इसमें अब निवेश फायदे का सौदा है या नहीं, जानिए)