सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़े दिनों के बाद..! 14 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया; जानिए क्यों आई तेजी?

Published: Fri, 29 May 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

आज रुपया कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण 14 पैसे मजबूत होकर खुला। यह नरमी अमेरिका-ईरान के बीच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 95.55 पर खुला।

  2. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सहारा।

  3. युद्ध शुरू होने के बाद से रुपये में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

नई दिल्ली। लगातार गिरावट की मार झेल चुका रुपया (Rupee Opens Strong) अब तेजी दिखा रहा है। 29 मई को आज कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद रुपया 14 पैसे मजबूत होकर खुला। दरअसल, कच्चे तेल (Crude Oil) में यह नरमी उन खबरों के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और ईरान ने युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात की अनुमति देने पर सहमति जताई है। हालांकि, इस समझौते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है। पश्चिम एशिया में इस पॉजिटिव डेवलपमेंट के बाद कच्चा तेल गिरा तो रुपये को सहारा मिला।

पिछले सत्र में 95.69 पर बंद होने के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 95.55 पर कारोबार कर रहा था। होर्मुज स्ट्रेट से यातायात फिर से शुरू होने की उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ 92.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

लगातार हावी रही गिरावट

पिछले तीन महीनों में, रुपये को कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लगातार विदेशी निवेशकों की निकासी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते रुपये में लगातार गिरावट हावी रही। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से रुपये में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के हस्तक्षेप से रुपये को तेज़ी से गिरने से रोका जा सका है।

क्या ईरान-अमेरिका में बन गई बात?

खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान ट्रंप की मंजूरी के अधीन मौजूदा युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देश संभावित शांति समझौते की बारीकियों पर काम कर रहे हैं, इसलिए सावधानी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें - 'खत्म कर दो LTCG टैक्स', दिग्गज निवेशक विजय केडिया की वित्त मंत्री से बड़ी मांग; दिए ये अहम 3 सुझाव

रॉयटर्स ने बताया कि इस समझौते से युद्धविराम 60 दिनों के लिए और बढ़ जाएगा और वार्ताकारों द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे कठिन मुद्दों पर बातचीत जारी रहने के दौरान रणनीतिक जलमार्ग से यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा।