सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, 8 पैसे गिरकर हुआ बंद

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Fri, 14 Jul 2023 05:09 PM (IST)

Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपया आज तेजी के साथ खुला था लेकिन दिन के दौरान रुपये ...और पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट हुई है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट हुई है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डॉलर के मुकाबले लगातार चार दिन तक बढ़ने के बाद रुपया शुक्रवार को गिरकर बंद हुआ है। आज के कारोबार सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखी गई और 8 पैसे गिरकर 82.16 के स्तर पर बंद हुआ।

फॉरेक्स ट्रेडर्स की ओर से कहा गया कि भारतीय बाजारों में मजबूत खरीदारी के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट सीमित रही।

डॉलर के मुकाबले रुपये में कारोबार

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.97 पर खुला था, दिन के कारोबार के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली और यह 82.16 पर जाकर बंद हुआ और पिछले दिन के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार को रुपया 82.08 पर बंद हुआ था।

कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया ने 81.92 के उच्चतम स्तर और 82.17 के न्यूनतम स्तर को छूआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती दर्शाने वाले डॉलर इंडेक्स में 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, रुपये की चाल में अहम भूमिका निभाने वाला बेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में तेजी जारी

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी का रुझान बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 502.01 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 66,060.90 अंक और एनएसई निफ्टी 150.75 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 19,564.50 अंक पर बंद हुआ है। आज बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 66,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। एफआईआई की ओर से बाजारों में गुरुवार को 2,237.93 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है, जिसके कारण बाजार में सकारात्मक रुझान बना हुआ है।