'कैश नहीं, सोना और बिटकॉइन ही बचाएगा', ₹11 हजार करोड़ के कर्ज में डूबे रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनी; गिनाए ये 4 कारण
मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने 2026 तक इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी दी है, जिसके पीछे AI, ...और पढ़ें
-1789474870819_m.webp)
रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनी नकदी नहीं, सोना और बिटकॉइन बचाएगा
HighLights
रॉबर्ट कियोसाकी ने 2026 तक महामंदी की चेतावनी दी।
AI, युद्ध, कर्ज और रिटायरमेंट को संकट का कारण बताया।
नकदी छोड़कर सोना, बिटकॉइन और रियल एस्टेट में निवेश करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| मशहूर बेस्टसेलर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने दुनिया को एक बड़ी चेतावनी दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि खुद लगभग 11 हजार करोड़ रुपए (करीब 1.2 बिलियन डॉलर) के भारी-भरकम कर्ज में डूबे कियोसाकी अब दुनिया को मंदी से बचने का ज्ञान दे रहे हैं। उनका दावा है कि, "इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट शुरू हो चुका है।"
कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि,
"साल 2026 की यह महामंदी यूरोप और जापान से शुरू होकर अब तेजी से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रही है।" उन्होंने आम लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर आप अभी नहीं जागे, तो जल्द ही बैंकों के डूबने (Bank Runs) और बाजार में दहशत फैलने का दौर शुरू होने वाला है।
क्यों आ रहा है यह महासंकट?
कियोसाकी ने दुनिया भर में मचने वाली इस आर्थिक तबाही के पीछे चार बड़े कारण गिनाए हैं।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बाजार में मची अंधी होड़।
- ईरान में छिड़ा युद्ध।
- दुनिया भर के देशों और बाजारों पर बढ़ता कर्ज का भयानक बोझ।
- बड़ी संख्या में रिटायर हो रही 'बेबी बूमर' पीढ़ी।
उन्होंने खासकर 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को चेताया है। कियोसाकी का कहना है कि जिनके पास 401k, IRA, सुपरएन्युएशन (Superannuation) या कोई भी रिटायरमेंट फंड है, उनकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई भारी खतरे में है। इतिहास का पन्ना पलटते हुए उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सबसे बड़ी महामंदी 1929 से शुरू होकर 1954 तक, यानी पूरे 25 साल तक चली थी।
कैसे बचाएं अपना पैसा?
खुद भारी कर्ज में डूबने वाले कियोसाकी का फॉर्मूला साफ है- अपनी तिजोरी में 'कैश' बिल्कुल मत रखिए। उनका मानना है कि संकट आते ही सरकारें और बैंक धड़ाधड़ नकली नोट (Fake Money) छापना शुरू कर देंगे। इसलिए, नकद बचाने के बजाय सोना (Gold), चांदी (Silver) और बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश करें। इसके अलावा कमाई देने वाली रियल एस्टेट, पर्सनल बिजनेस और तेल के कुंओं में पैसा लगाना ही आपको बचा सकता है।
उन्होंने अमेरिका के रसूखदार केनेडी फैमिली का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग इस क्रैश के लिए पहले से तैयार थे, उनके लिए महामंदी का दौर सबसे ज्यादा मुनाफे वाला साबित हुआ था। साल 2002 में आई अपनी किताब रिच डैड्स प्रोफेसी में ऐसी ही मंदी की भविष्यवाणी करने वाले कियोसाकी ने अब लोगों से एक नई किताब पढ़ने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि 2026 में पब्लिश हुई मिकी मैनी (Mickey Maini) की किताब 'द एंट्रॉपी ट्रैप' (The Entropy Trap) आज के समय का सबसे बेहतरीन इन्वेस्टमेंट हो सकती है, इसलिए हर किसी को इसे पढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Gold Price: सोने में 39% का उछाल, PM मोदी की अपील से इस दीवाली फीकी पड़ेगी सोने की चमक, बदल रही ग्राहकों की चाल!
