Retirement Planning: जब इनकम बढ़ती है तो हमारे खर्चे बढ़ते हैं, लेकिन क्या उस समय हमारी सेविंग बढ़ती है?
यह लेख निवेश के विभिन्न उत्पादों को जोखिम क्षमता के अनुसार समझने पर केंद्रित है, जिसमें म्यूचुअल फंड और SIP के महत्व पर जोर दिया गया है।
-(2)-1795781916277_m.webp)
निवेश करने से पहले निवेश के जितने प्रोडक्ट्स हैं, उन्हें समझना चाहिए। क्योंकि हर प्रोडक्ट्स का अपना स्वभाव होता है, जो निवेशकों के जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर बनाए गए हैं। जैसे सालों से हम फिक्स डिपॉजिट यानी FD में निवेश कर रहे हैं। यह प्रोडक्ट उन निवेशकों के लिए है, जो रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और अपने पैसे पर फिक्स ब्याज प्राप्त करना चाहते हैं। उसी तरह जैसे-जैसे आपका रिस्क एपेटाइट बढ़ता है, आपके निवेश का प्रोडक्ट भी बदलता है। आप डेट फंड से इक्विटी की ओर जाते हैं। इसलिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट कहते हैं कि निवेश करने से पहले अपनी क्षमता और स्थिति के बारे में समझना जरूरी है। निवेश, म्यूचुअल फंड और इक्विटी की कुछ बुनियादी बातों को ARK प्राइमरी एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विकास अग्रवाल बता रहे हैं। बातचीत के कुछ अंश पढ़ें।
म्यूचुअल फंड क्या है
डिजिटलाइजेशन ने लोगों को निवेश के ढेरों विकल्प दिए हैं, जिसमें म्यूचुअल फंड शामिल है। लोगों ने इस विकल्प को समझा और अपनी रिस्क एपेटाइट के हिसाब से फंड चुनकर निवेश करना शुरू किया। म्यूचुअल फंड एक पूल इन्वेस्टमेंट का साधन है। इसमें अलग-अलग निवेशकों से पैसे लेकर मार्केट में शेयर या यूनिट खरीदा जाता है। निवेशक यह पैसे SIP के जरिए किसी खास फंड के नाम पर जमा करते हैं, जिसे एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसके नेतृत्व में निवेश के सारे फैसले लिए जाते हैं।
"अगर किसी के पास हर महीने कुछ राशि बचती है और वह उस राशि का इस्तेमाल कंपनी के शेयर खरीदने में करना चाहता है, जिसे एक प्रोफेशनल फाइनेंशियल एक्सपर्ट मैनेज करे, तो म्यूचुअल फंड ऐसे ही लोगों के लिए है। इसमें फंड के रूप में एक पूल बनता है, जहां कई सारे निवेशक अपना पैसा डालते हैं और उसे निवेश किया जाता है।" - विकास अग्रवाल
म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कैसे करें
FD या पोस्ट ऑफिस में निवेश करने वाले निवेशकों को कहा जाए कि वह म्यूचुअल फंड में निवेश करे तो शुरुआत में उन्हें हिचकिचाहट जरूर होगी। लेकिन जब धीरे-धीरे जानकारी और विश्वास बढ़ता है, तो इस नए विकल्प को एक्सप्लोर करने की इच्छा होती है। सवाल यह है कि एक नए निवेशक को म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले क्या करना चाहिए।
इस पर विकास अग्रवाल कहते हैं- "सबसे पहले आप अपने जोखिम लेने की क्षमता को समझें, इसके बाद कितने समय के लिए और कितना पैसा आप लगाना चाहते हैं, उस पर विचार करें। सबसे महत्वपूर्ण बात निवेश करने से पहले अपने पास एमरजेंसी फंड जरूर रखें, जो लिक्विडेट हो सके यानी कभी भी निकाला जा सके।"
क्या SIP सही है
निवेश के लिए एकमुश्त पैसा हर किसी से नहीं निकलता, लेकिन हर महीने कुछ-कुछ पैसे कटे, तो पैसे जाने का एहसास कम रहता है। Systematic Investment Plan (SIP) भी बिलकुल ऐसा ही है। यह आपके महीने की इनकम साइकिल में आसानी से फिट हो जाएगा। इससे आप लॉन्ग टर्म में अपने पैसे बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अपने लिए गोल प्लान बनाएं जैसे शादी, शिक्षा, विदेश यात्रा, रिटायरमेंट आदि, और नियमित रूप से SIP शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले सेविंग करना जरूरी है।
विकास अग्रवाल के मुताबिक- "जब इनकम बढ़ती है तो हमारे खर्चे बढ़ते हैं, अगर हमारे खर्चे बढ़ते हैं, तो हमारी सेविंग क्यों नहीं बढ़ती।"
रिटायरमेंट के बाद खर्चे कौन वहन करेगा
जब नौकरी है तब विदेश में ट्रैवल, रेस्टोरेंट में खाना, अस्पताल में अच्छा इलाज, बच्चों की शिक्षा और उनकी शादी है। लेकिन जरा सोचित जब आप रिटायर होते हैं, तो आपके अपने खर्चे कौन वहन करेगा। किसके ऊपर आप निर्भर होंगे? इसलिए अभी से एक रिटायरमेंट प्लान होना जरूरी है। रिटायरमेंट के लिए नेशनल पेंशन स्कीम और म्यूचुअल फंड में कुछ प्रोडक्ट्स हैं। इन प्रोडक्ट्स का अपना स्वभाव है, जो निवेशक की क्षमता और जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। आप अपने हिसाब से अपने लिए एक प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे करें, नौकरीपेशा लोगों के लिए SIP क्यों सही है, युवाओं को कितना खर्च, कितनी सेविंग और कितना निवेश करना चाहिए। निवेश के बारे में सभी तरह की जानकारी आपको इस इंटरव्यू में मिलेगा।
आप भी देखें यह इंटरव्यू - https://www.youtube.com/watch?v=B_RHv0qC2P0
(Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।