Move to Jagran APP

मिस्त्री-टाटा विवाद के कारण टॉप 100 कंपनियों से बाहर हुआ टाटा ग्रुप

साइरस मिस्त्री और रतन टाटा विवाद के कारण टाटा ग्रुप टॉप 100 कंपनियों की सूची से बाहर हो गया है।

By Praveen DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Feb 2017 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 12:19 PM (IST)
मिस्त्री-टाटा विवाद के कारण टॉप 100 कंपनियों से बाहर हुआ टाटा ग्रुप

नई दिल्ली: बोर्डरुम से ट्रिब्यूनल तक जा पहुंचे साइरस मिस्त्री और रतन टाटा विवाद के कारण टाटा ग्रुप टॉप 100 कंपनियों की सूची से बाहर हो गया है। इस विवाद के कारण 100 अरब डॉलर वाले टाटा ग्रुप की रैंक 82वें स्था न से खिसक कर 103 हो गई है। ब्रांड फाइनेंस ग्लो बल-500 2017 रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में गूगल को टॉप ब्रांड बताया गया है जबकि एप्पल को दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

loksabha election banner

इस सूची में और कौन कौन शामिल:

भारतीय ब्रांड में एयरटेल की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस साल यह 190 स्थान पर है, जबकि पिछले साल इसकी रैंक 242 थी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की रैंक भी इस साल 283 से सुधरकर 222 हो गई है। आईटी प्रमुख इंफोसिस की रैंक 251 है, जो 2016 में 301 थी। इस लिस्ट में टॉप पर टेक दिग्गीज गूगल है। इसके बाद दूसरे स्थासन पर एप्पल है। गूगल अब दुनिया का सबसे मूल्यसवान ब्रांड है। इसकी वैल्यूद 109 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल 88 अरब डॉलर थी।

गौरतलब है कि बीते साल 24 अक्टूबर को साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और तब रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन पद संभाल लिया था। तब से लेकर अब तक इन दोनों के बीच विवाद जारी है। हाल ही में ग्रुप की एक ईजीएम पर रोक लगाने के लिए मिस्त्री ने ट्रिब्यूनल (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने ईजीएम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.