यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Repo Rate Cut हुआ तो 30 लाख, 50 लाख और 75 लाख लोन पर कितनी कम हो जाएगी आपके 'Home Loan की EMI', देखें कैलकुलेशन
अगले महीने यानी अक्टूबर में रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान रेपो ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अगले महीने अक्टूबर में आरबीआई द्वारा आम आदमी को बड़ा तोहफा मिल सकता है। अक्टूबर में आरबीआई द्वारा मौद्रिक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate Cut) और अन्य वित्तीय संबंधित फैसले लिए जाते हैं।
इस साल आरबीआई ने अब तक की हर बैठक में रेपो रेट में कटौती की है। वहीं अब मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर में होने वाली बैठक में भी Repo Rate Cut किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले महीने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती आ सकती है।
रेपो रेट का सीधा असर लोन के ब्याज दर पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन्हें होता है, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हो। आइए जानते हैं कि अगर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती होती है, तो आपके होम लोन की ईएमआई कितनी कम होगी?
इसे हम कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे।
कैलकुलेशन
हमने कैलकुलेशन के दौरान ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती मानी है। अभी होम लोन का सबसे कम ब्याज 7.35 फीसदी है। अगर इसमें 0.25 फीसदी घटाया जाएं, तो ये 7.10 फीसदी हो जाता है।
इसके साथ ही हमने लोन अवधि 20 साल मानी है।
अभी कितनी देनी होती है EMI?
आगे कितनी होगी EMI?
अब जानते हैं कि रेपो रेट में 0.25 की कटौती के बाद होम लोन की ईएमआई में कितनी बचत होगी।
कितनी होगी बचत?
अगर कोई फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लेता है तो उसके ब्याज दर में तुरंत कटौती देखी जाएगी।
