Reliance AGM 2023: अगले पांच वर्षों में 100 कॉम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट बनाएगा रिलायंस, मुकेश अंबानी ने किया एलान
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Reliance AGM 2023: देश की सबसे बड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम 46वीं एजीएम सोमवार (28 अगस्त, 2023) को हो रही है। एजीएम दोपहर के दो बजे शुरू हो गई है। जियो फाइंनेसियल सर्विसेज के अलग होने के बाद इस एजीएम को काफी अहम माना जा रहा है। कंपनी ने कहा कि वह अगले 5 वर्षों में 100 कॉम्प्रेस्ड बॉयो गैस प्लांट बनाएगी।

एजीएम में मुकेश अंबानी की ओर से एलान कि जियो फाइनेंसियल सर्विसेज ब्लॉकचेन और CBDT आधारित प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कहा कि कंपनी लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में भी उतरेगी। कंपनी पहले ही ब्लैकरॉक के साथ एएमसी कारोबार में उतरने का एलान कर चुकी है।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी ने एलान किया कि वे अगले पांच साल कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे। ईशा, अनंत और आकाश को बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि, नीता अंबानी को बोर्ड से बाहर किया गया है। वे इनवाइटी के रूप में बोर्ड को सलाह देंगी।

Reliance AGM 2023 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.27 प्रतिशत या 31.40 रुपये की गिरावट के साथ 2,436.95 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान रिलायंस ने 2,484 का उच्चतम स्तर और 2,431 का न्यूनतम स्तर छुआ।
Reliance AGM 2023 Live: नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रों को स्कॉलरशिप के जरिए सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही उन्होंने एक नए स्कूल नीता अंबानी जूनियर हाई स्कूल का एलान किया, जिसका नेतृत्व ईशा अंबानी की ओर से किया जाएगा।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस ने रिकॉर्ड समय में बाराबंकी में कॉम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट की शुरुआत की है। जल्द पूरे देश में 25 बायो गैस प्लांट लगाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य 100 कॉम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाना है।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारा फोकस जामनगर के धीरूभाई अंबानी एनर्जी गीगा मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स पर है। हमारी पहली प्राथमिकता पूरी तरह से एकीकृत, एंड-टू-एंड सौर फोटोवोल्टिक सेल मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने पर है।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी की ओर से बताया गया कि कंपनी ने 2026 तक बैटरी गीगाफैक्ट्री बनाने का लक्ष्य रखा है।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी की ओर से बताया गया कि जियो फाइनेंसियल सर्विसेज ब्लॉकचेन और CBDT आधारित प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कहा कि कंपनी लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में भी उतरेगी।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी की ओर से कहा गया कि हाल ही में अलग हुई जियो फाइनेंसियल सर्विसेज अपने इनोवेटिव फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स के जरिए वित्तीय सेवाओं का लोकतंत्रीकरण करेगी। कंपनी ने ब्लैकरॉक के साथ पार्टनरशिप का एलान किया।
Reliance AGM 2023 Live: वित्त वर्ष23 में रिलायंस रिटेल की आय 2.60 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का मुनाफा 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। साथ ही बताया कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की ओर से एक अरब डॉलर का निवेश किया गया है। कंपनी के स्टोर्स की संख्या 18,040 हो गई है। पिछले दो सालों में कंपनी ने 10 अरब डॉलर का निवेश किया है।
Reliance AGM 2023 Live: मुकेश अंबानी ने कहा कि सात साल पहले हमने ब्रॉडबैंड घर-घर तक पहुंचाने का वादा किया था। एआई के साथ भी हम ऐसा ही करने जा रहे हैं।
Reliance AGM 2023 Live: कंपनी की ओर से एलान किया गया कि कंपनी अपने पार्टनर्स के HP और Google के साथ मिलकर JIO Cloud PC पर कार्य कर रही है। जल्द ये यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
Reliance AGM 2023 Live: जियो की ओर से स्मार्ट होम सर्विसेज लॉन्च की गई है। ये एक स्मार्ट होम सॉल्यूशन है, जिसके माध्यम से घर के कई डिवाइज को जोड़ा जा सकता है और कंट्रोल किया जा सकता है।
मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के 96 प्रतिशत इलाकों में जियो5जी की सेवा पहुंच चुकी है। दिसंबर तक ये देश के हर कोने में पहुंच जाएगी।
मुकेश अंबानी की ओर से एलान किया गया कि जियो एयरफाइबर सितंबर में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी पर लॉन्च होगा।
Reliance AGM 2023 Live: जियो के डेटा की खपत हर महीने 25 जीबी प्रति यूजर हो गई है। इस कारण जियो नेटवर्क पर डेटा की खपत 1100 करोड़ जीबी प्रति माह पर पहुंच गई है।
Reliance AGM 2023 Live: रिलायंस के बोर्ड में अहम बदलाव हुआ है। ईशा, अंनत और आकाश अंबानी को नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।
वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की आय 9.74 लाख करोड़ रुपये रही है। वहीं, कंपनी का EBITDA 1.50 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। पिछले 10 साल में कंपनी ने 150 अरब डॉलर का निवेश किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 46वीं एजीएम का संबोधन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है।
Reliance AGM 2023 Live: रिलायंस की ओर से 2035 तक नेट कार्बन जीरो का लक्ष्य रखा गया है। वित्त वर्ष 23 की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 5 गीगा फैक्टरी स्थापित करने की योजना बनाई है।

AGM शुरू होने से पहले रिलायंस के शेयर में तेजी देखी जा रही है और यह 0.32 प्रति बढ़कर 2,476.25 रुपये प्रति शेयर पर करोबार कर रहा है।
मुकेश अंबानी की ओर से रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में निवेश पर अपडेट आ सकता है। कंपनी पहले ही इस क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर तेजी से काम कर रही है।
Reliance AGM 2023 Live: रिलायंस रिटेल में कुछ दिनों पहले कतर की सरकारी निवेश कंपनी कतर इन्वेटमेंट ऑथोरिटी (Qatar Investment Authority) ने 8,278 करोड़ रुपये में 0.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस कारण कई जानकारों का कहना है कि रियालंस रिटेल के विस्तार पर कोई एलान हो सकता है।
हाल ही में रिलायंस जियो की ओर से नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर पार्टनरशिप का एलान किया गया था। इसके साथ नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन समायोजन वाले कुछ प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किए गए थे। इस पर कुछ अपडेट आ सकता है।
Reliance AGM 2023 में मुकेश अंबानी कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे। इसमें प्रोडक्ट्स और सेवाओं की लॉन्चिंग भी शामिल है। वहीं, कंपनी के नए कारोबारों के बारे में अपडेट्स दिए जा सकते हैं। इन पांच बिंदुओं पर होगी निवेशकों की निगाहें होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
जियो फाइनेंसियल सर्विसेज को अलग से लिस्ट करके रिलायंस इंडस्ट्री ने निवेशकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग की शुरुआत कर दी है। इस कारण निवेशक उम्मीद लगा रहे हैं कि जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ पर इस एजीएम में कोई बड़ा एलान हो सकता है।
Reliance AGM 2023 Live: रिलायंस की एजीएम दोपहर 2 बजे शुरू होगी। ये वीडियो क्रॉन्फेंसिंग के जरिए की जाएगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। दोपहर 12 बजे के करीब शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,468 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अब तक के कारोबार में शेयर ने 2,482 रुपये के उच्चतम स्तर और 2,463 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ है।