रिलायंस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का ब्रांड, ब्यूटी सेक्टर में बढ़ा दबदबा; डील से ईशा अंबानी को क्या-क्या मिला?
Reliance Retail Priyanka Chopra Deal: रिलायंस रिटेल ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड 'एनॉमली' का अधिग्रहण कर ...और पढ़ें
-1777563713501_m.webp)
रिलायंस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का ब्रांड, ब्यूटी सेक्टर में बढ़ा दबदबा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| रिलायंस रिटेल ने ब्यूटी एंड पर्सनल केयर के बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के मशहूर हेयरकेयर ब्रांड 'एनॉमली' (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। हालांकि, इस सौदे की वित्तीय राशि का खुलासा दोनों पक्षों ने नहीं किया है, लेकिन यह रिलायंस के तेजी से बढ़ते ब्यूटी कारोबार के लिए एक बड़ी रणनीतिक पहल मानी जा रही है।
क्या-क्या मिला रिलायंस को?
इस अधिग्रहण के तहत रिलायंस रिटेल को 'एनॉमली' के ट्रेडमार्क और तमाम डिजिटल परिसंपत्तियों का पूर्ण स्वामित्व मिल गया है। कंपनी अब इस ब्रांड को अपने ओमनीचैनल रिटेल नेटवर्क और सौंदर्य उत्पादों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'टिरा' (Tira) के जरिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े स्तर पर विस्तार देगी। रिलायंस रिटेल का कहना है कि यह सौदा भारत और दुनिया भर में तेजी से बढ़ते उपभोक्ता ब्रांडों को खड़ा करने की उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- कौन है भारत के सबसे बड़े आम के बाग का मालिक? बन गया दुनिया का नंबर 1 मैंगो एक्सपोर्टर; आपदा से निकाला अवसर
प्रियंका की नई भूमिका
भले ही ब्रांड का स्वामित्व रिलायंस के पास आ गया है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा इससे जुड़ी रहेंगी। प्रियंका इस ब्रांड के विकास में 'क्रिएटिव डायरेक्टर' के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। वे ब्रांड के विजन, नवाचार और नए उत्पादों के विकास पर ध्यान देंगी। प्रियंका ने भी ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम करने को लेकर काफी उत्साह जताया है।
ईशा अंबानी ने जताई उम्मीद
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने इस साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि
एनॉमली को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना कंपनी की भविष्य की योजनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रिलायंस की मजबूत उपभोक्ता समझ और टिरा जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए वे इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा द्वारा शुरू किया गया यह ब्रांड अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, जिसे अब रिलायंस के व्यापक नेटवर्क का सहारा मिलेगा।"
