आरबीआई ने नवंबर महीने में 64.4 करोड़ डॉलर की बिक्री की
नवंबर 2017 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से 2.570 अरब डॉलर खरीदे और बाजार में 1.706 अरब डॉलर बेचे
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नवंबर महीने (2018) में डॉलर का शुद्ध बिकवाल रहा है। आलोच्य महीने के दौरान उसने हाजिर बाजार में 644 मिलियन डॉलर (64.4 करोड़ डॉलर) की शुद्ध बिक्री की है। यह जानकारी केंद्रीय बैंक के ताजा डेटा के जरिए सामने आई है।
इसके विपरीत नवंबर 2017 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से 2.570 अरब डॉलर खरीदे और बाजार में 1.706 अरब डॉलर बेचे। जबकि समीक्षाधीन महीने में, मौद्रिक प्राधिकरण ने हाजिर बाजार से 3.127 बिलियन अमेरिकी डॉलर की खरीद की और 3.771 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बिक्री की। यह जानकारी डेटा के मुताबिक सामने आई है।
बीते वित्त वर्ष के दौरान रुपये का प्रदर्शन बेहतर रहा है, हालांकि इस वित्त वर्ष के दौरान रुपया अपने समकक्ष मुद्राओं की तुलना मे सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा है। शायद यही वजह रही जो आरबीआई को फॉरेक्स मार्केट में हस्तक्षेप की जरूरत पड़ी। अक्टूबर 2018 में भी आरबीआई डॉलर का शुद्ध बिकवाल रहा, इसके बाद इसने 94.5 करोड़ डॉलर खरीदे और 8.149 अरब डॉलर की बिक्री की। वहीं अप्रैल-दिसंबर 2108 में आरबीआई ने 26.51 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की। इसके उलट पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आरबीआई 18.017 अरब डॉलर का शुद्ध लिवाल रहा था।