Paytm पर RBI का फाइनल एक्शन! Scheduled Banks की लिस्ट से किया बाहर, ग्राहकों के पैसों और सेवाओं का क्या होगा?
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल बैंकों की सूची से हटा दिया है, जो लाइसेंस रद्द होने और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है।

Scheduled Banks की लिस्ट से किया बाहर
HighLights
RBI ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल बैंकों से हटाया।
लाइसेंस रद्द होने और कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई।
ग्राहकों के पैसे सुरक्षित, Paytm UPI सेवाएं जारी रहेंगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank Ltd को शेड्यूल बैंकों की सूची से हटा दिया है। यह कदम बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने और दिल्ली हाई कोर्ट के बैंक को बंद करने के आदेश के बाद उठाया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आप पर इसका कितना असर पड़ेगा?
RBI ने क्यों लिया यह फैसला?
RBI ने 7 अक्तूबर को बताया कि Paytm Payments Bank को RBI Act, 1934 की second schedule से बाहर कर दिया गया है। इस सूची में शामिल बैंकों को second Bank कहा जाता है, और उन्हें RBI के नियमों के तहत कुछ खास बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं।
यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई है। RBI ने मार्च 2022 में PPBL को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। इसके बाद जनवरी और फरवरी 2024 में बैंक पर नए डिपॉजिट, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप समेत कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे।
अप्रैल में रद्द हो चुका था बैंकिंग लाइसेंस
RBI ने अप्रैल 2026 में Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक का कामकाज नियामकीय नियमों के अनुरूप नहीं था और इससे बैंक तथा उसके जमाकर्ताओं के हित प्रभावित हो रहे थे। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने PPBL को बंद करने का आदेश दिया।
ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
RBI ने अप्रैल में कहा था कि Paytm Payments Bank के पास अपनी पूरी जमा देनदारी चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी है। यानी बैंक के पास जमा रकम को winding-up प्रक्रिया के दौरान लौटाने की क्षमता है। हालांकि, आम Paytm यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि Paytm ऐप, UPI और दूसरी सेवाओं पर इस फैसले का सीधा असर नहीं पड़ेगा।
क्या Paytm UPI बंद हो जाएगा?
नहीं। Paytm का UPI कारोबार Paytm Payments Bank पर निर्भर नहीं है। Paytm ने अपनी UPI सेवाओं के लिए मल्टी-बैंक व्यवस्था अपनाई हुई है। कंपनी के मुताबिक Paytm ऐप, UPI, QR पेमेंट, Soundbox, कार्ड मशीन और Payment Gateway जैसी सेवाएं जारी रहेंगी।
