Move to Jagran APP

चंद्रशेखरन के हाथ में सुरक्षित टाटा समूह का भविष्य

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि टाटा स्टील समेत समूचा टाटा समूह अब सुरक्षित हाथों में है।

By Praveen DwivediEdited By: Published: Sat, 04 Mar 2017 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 01:13 PM (IST)
चंद्रशेखरन के हाथ में सुरक्षित टाटा समूह का भविष्य

नई दिल्ली: चंद्रशेखरन समूह के भीतर के आदमी हैं। वह बिल्कुल बेदाग हैं। टाटा स्टील समेत समूचा टाटा समूह अब सुरक्षित हाथों में है। उन्हें भी हमारी तरह सहयोग मिलेगा।’ टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने संस्थापक दिवस के मौके पर यह बात कही। उन्होंने समूह के नए चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन से शुक्रवार को शहरवासियों से रूबरू कराया।

loksabha election banner

चंद्रा के नाम से मशहूर चंद्रशेखरन बीते माह ही समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का पदभार संभाला है। इससे पहले वह देश की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के एमडी व सीईओ थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने टीसीएस को बुलंदियों पर पहुंचाया। चंद्रा टाटा संस के पहले गैर-पारसी चेयरमैन हैं।
टाटा ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए ने जमशेदपुर से अपने लगाव को साझा किया।

रतन ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के छह अहम साल जमशेदपुर में बिताए हैं। इसलिए जब भी वह इस शहर में आते हैं, कुछ अलग महसूस करते हैं। जमशेदपुर लगातार प्रगति कर रहा है। संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा जो विरासत छोड़कर गए हैं, उसका अनुसरण करते हुए हम जमशेदपुर और कंपनी को और आगे लेकर जाएंगे। जमशेदपुर एक स्वछ और प्रगतिशील शहर है। अन्य शहरों की तुलना में यहां अपराध का ग्राफ भी कम है। इस शहर को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व उन्होंने जमशेदपुर वर्क्सज में संस्थापक जेएन टाटा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

नटराजन चंद्रशेखरन ने दिलाया भरोसा:

टाटा संस के नए चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने भरोसा दिलाया है कि वह समूह और जमशेदपुर दोनों को ही नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। चंद्रा ने टाटा समूह और शहर के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह करीब डेढ़ दिन से यहां हैं। यहां का जीवन स्तर स्मार्ट सिटी जैसा है। कंपनी की प्रगति और शहर एक दूसरे के पूरक हैं। यह शहर संस्थापक स्वर्गीय जेएन टाटा के सपने के अनुसार ही बढ़ रहा है।

सड़क, नागरिक सुविधाएं और हरियाली बेहतरीन हैं। वह इस शहर में अब बार-बार आना चाहेंगे। टाटा समूह का चेयरमैन बनने को गौरवपूर्ण बताते हुए चंद्रा ने कहा कि संस्थापक की प्रेरणा और सब लोगों के सहयोग से यह जिम्मेदारी निभाने में जरूर सफलता मिलेगी। इस शहर के लोगों और कंपनी के बीच एक अटूट संबंध देखने को मिल रहा है। कंपनी और शहरवासियों के बीच का यह रिश्ता अनोखी मिसाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.