सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैनसमवेयर वन्नाक्राई ने गुजरात सरकार के आईटी नेटवर्क पर किया हमला

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 01:50 PM (IST)

रैनसमवेयर वायरस वन्नाक्राई ने गुजरात सरकार के आईटी नेटवर्क पर हमला किया है।

रैनसमवेयर वन्नाक्राई ने गुजरात सरकार के आईटी नेटवर्क पर किया हमला
रैनसमवेयर वन्नाक्राई ने गुजरात सरकार के आईटी नेटवर्क पर किया हमला

नई दिल्ली (पीटीआई)। गुजरात सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नेटवर्क (आईटी नेटवर्क) से जुड़े लगभग 120 कंप्यूटर्स पर रैनसमवेयर वन्नाक्राई का हमला हुआ है, हालांकि किसी बेहद अहम डेटा का नुकसान नहीं हुआ है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया, “हमारी जानकारी के मुताबिक अब तक इस वायरस ने गुजरात स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (जीएसडब्ल्यूएएन) से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 120 कंप्यूटर प्रभावित किए हैं। लेकिन प्रभावित कंप्यूटर में से किसी में भी कोई मूल्यवान डेटा या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है जो सरकार के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।”

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में जिला कलेक्टर से जुड़े कई कंप्यूटर वायरस से प्रभावित हुए थे, हालांकि कोई बड़ी डेटा हानि नहीं हुई। इस हमले के बाद जिन भी कंप्यूटर्स पर वायरस का हमला हुआ है उन्हें एहतियातन बंद कर दिया गया है।

मेहसाना जिला कलेक्टर के छह कम्प्यूटरों को रैनैमवेयर वायरस ने प्रभावित किया था, जिसमें कंप्यूटर स्क्रीन पर एक संदेश आया था कि आपके डेटा को एनक्रिप्ट कर लिया गया है और अगर आप अपना डेटा वापस पाना चाहते हैं तो आपको बिटक्वाइन में कुछ राशि का भुगतान करना होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।