8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! KMA में 25% बढ़ोतरी; कब से मिलेगी बढ़ी सैलरी? देखें चार्ट
KMA Increase Railway: रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए वित्त मंत्रालय ने किलोमीट्रेज अलाउंस (KMA) में 25% बढ़ोतरी को ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| नवरात्र का पहला दिन रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया। रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए वित्त मंत्रालय ने किलोमीट्रेज अलाउंस (KMA Increase Railway) में 25% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बात की पुष्टि ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने की है।लेकिन रेलवे या वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यह फैसला सीधे तौर पर लोको पायलट (Loco Pilot Allowance Increase), गार्ड और अन्य रनिंग कर्मचारियों की सैलरी पर असर डालेगा। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर देशभर के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं।
AIRF ने इसे 'बड़ी जीत' बताया
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा (Shiv Gopal Mishra AIRF) ने इस बात की पुष्टि की और इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि, "यह मंजूरी लंबे समय से चल रही मांग और लगातार प्रयासों का नतीजा है।"
उन्होंने बताया कि हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया।
-1773936898496.jpg)
KMA क्या है और क्यों जरूरी है?
KMA यानी किलोमीट्रेज अलाउंस उन कर्मचारियों को मिलता है जो ट्रेन चलाने या रनिंग ड्यूटी में रहते हैं। चूंकि ये कर्मचारी लगातार यात्रा करते हैं, उन्हें सामान्य डेली अलाउंस (TA/DA) नहीं मिलता। इसकी भरपाई के लिए उन्हें प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है।
इसके अलावा इसमें न्यूनतम गारंटी' भी होती है। यानी अगर किसी दिन कर्मचारी कम दूरी तय करता है, तब भी उसे एक तय न्यूनतम किलोमीटर (जैसे 120 या 160 किमी) का भुगतान किया जाता है। यही केएमए (Running Staff Allowance Hike) उनके लिए आय का एक बड़ा हिस्सा बनता है।
कब से मिल सकता है बढ़ा हुआ पैसा?
शिव गोपाल मिश्रा ने जागरण बिजनेस को बताया कि,
कर्मचारियो को बढ़ा हुआ किलोमीट्रेज अलाउंस अप्रैल से बढ़कर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि, जब महंगाई भत्ता 50% तक (Railway DA 50% Allowance Hike) पहुंच जाता है, तो नियमों के अनुसार कई भत्तों में संशोधन की मांग उठती है। अब सरकार ने इसी आधार पर KMA में 25% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो आठवें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।
शिव गोपाल मिश्रा ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया और खुशी जाहिर की।
BIG VICTORY | ऐतिहासिक जीत
— Shiva Gopal Mishra (@ShivaGopalMish1) March 19, 2026
कॉमरेड्स,
एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सफलता हासिल हुई है। 50% डीए वृद्धि के साथ ही अब रनिंग स्टाफ के KMA भत्ते में 25% बढ़ोतरी सुनिश्चित हो गई है। लंबे समय से उठाई जा रही इस जायज़ मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
अभी पिछले दिनों वित्त मंत्रालय…
सैलरी में कितना हो सकता है फायदा?
KMA में 25% बढ़ोतरी का सीधा असर मासिक आय पर पड़ेगा, लेकिन यह तय नहीं है कि हर कर्मचारी को एक जैसा फायदा मिलेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कोई कर्मचारी महीने में कितने किलोमीटर ड्यूटी करता है। आसान भाषा में समझें तो, जिन कर्मचारियों का KMA पहले 10,000 रुपए था, अब वह बढ़कर करीब 12,500 रुपए हो सकता है। यानी हर महीने हजारों रुपए का अतिरिक्त फायदा संभव है।
-1773936875678.jpg)
आठवें वेतन आयोग के लिए क्या संकेत?
यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि आठवें वेतन आयोग में सैलरी, भत्तों और पेंशन (8th Pay Commission Salary Pension Hike) को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद है। KMA में यह बढ़ोतरी दिखाती है कि सरकार भत्तों को लेकर पहले से ही कदम उठा रही है।
कुल मिलाकर, रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए यह फैसला आर्थिक राहत देने वाला है। साथ ही, यह संकेत भी देता है कि 8वें वेतन आयोग में भत्तों और सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर और बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन और भत्तों पर बड़ा अपडेट, रेलवे संगठन ने उठा दी 9 नई मांगें; क्यों उठाया कदम?
