सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की आर्थिक मंदी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरा : राजन

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 02:53 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 03:37 PM (IST)

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि चीन के बैंकिंग सिस्टम में खामियों का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि चीन में आर्थिक मंदी का असर पुरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने चीन की बैंकिन सिस्टम को इसके लिए जिम्मेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि चीन की नीति कितनी भी बेहतर क्यों न हो अगर दुनिया में विकास का पहिया रूकता है तो उससे वो खुद अपने आप को अलग कैसे कर सकता है। राजन ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से चीन से विदेशी निवेशक बाहर गए हैं। वो अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।

देश में लाइसेंस राज खत्म, इंस्पेक्टर राज जारी- राजन

अंग्रेजी अखबार ET के मुताबिक मुंबई में सार्क देशों के केंद्रीय बैंकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि बदलते परिदृश्य में बैंकिग सिस्टम को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। एनपीए पर बोलते हुए उन्होंने माना कि इस मामले को बेहद गंभीरता से समझने की जरूरत है। बिना बैंकिंग सिस्टम के सहयोग से उद्योगों को चलाया नहीं जा सकता है । लेकिन ये भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि फंसे हुए लोन की वजह से बैंकों के सेहत पर असर न पड़े।

आरबीआई को फैसले लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए- राजन