सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI को अपने फैसले खुद लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए: रघुराम राजन

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 21 May 2016 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2016 09:30 AM (IST)

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राजन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और ये दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरेगी।

News Article Hero Image

भुवनेश्वर। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज बैक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआई को सरकार की तरफ से पूरी छूट और सहयोग दिया जाता है, लेकिन आरबीआई को अपने फैसले भी खुद लेने का अधिकार देना चाहिए।

तीन दिन की ओडिशा यात्रा के पहले दिन आरबीआई के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि भारत में कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत को कृषि संबंधी छोटे और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राजन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और ये दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरेगी।

आरबीआई के एक कर्मचारी के मुताबिक राजन ने मीटिंग में कहा कि रिजर्व बैंक का कोई भी फैसला करोड़ों लोगों से सीधे-सीधे जुड़ा हुआ है और इसमें छोटी सी भी गलती देशभर के लोगों को मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि रिजर्व बैंक की कोई भी पॉलिसी आम लोगों के हित और उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई जाए।

पढ़ें- रघुराम राजन एक बहाना है, अरुण जेटली मुख्य निशाना हैं: कांग्रेस