सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएसयू बैंकों में 56 हजार पद खाली

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में विभिन्न स्तरों के 56,022 पद खाली हैं। बैंक जल्द से जल्द इन पदों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में विभिन्न स्तरों के 56,022 पद खाली हैं। बैंक जल्द से जल्द इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

मार्च 2013 तक सार्वजनिक क्षेत्र के 25 बैंकों में अधिकारी स्तर के 23,794 पद खाली थे। इसमें से 5,815 पद अकेले बैंक ऑफ बड़ौदा में खाली हैं। सिंडिकेट बैंक में इस स्तर के 1,500, आंध्रा बैंक में 1,484, बैंक ऑफ इंडिया में 1,473 पद खाली हैं। इसी तरह इलाहाबाद बैंक में 1,450, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1,454 और पंजाब नेशनल बैंक में 1,119 अधिकारियों की जरूरत है। इसी तरह इन बैंकों में क्लर्क स्तर के 22,347 पद खाली हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में इस स्तर के सबसे ज्यादा 3,615 पद खाली हैं। इसके बाद इलाहाबाद बैंक में 2,627, स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर में 2,500, पंजाब नेशनल बैंक में 2,200 और बैंक ऑफ इंडिया में 1,468 पद खाली हैं। में सहायक स्टॉफ स्तर के 9,881 पद बैंकों में खाली हैं।

चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक करीब 50 हजार कर्मचारियों की भर्ती कर सकते हैं। जून में पीएसयू बैंक प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि इस साल पीएसयू बैंकों की कुल 10,000 नई शाखाएं खुलने की उम्मीद है, जिनमें से 2,000 ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी। इससे इन बैंकों में नई भर्तियां होंगी। बीते वित्त वर्ष 2012-13 में पीएसयू बैंकों ने करीब 63,000 कर्मचारियों की भर्ती की।