सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये सरकारी कंपनियां निवेशकों को दे रहीं तगड़ा डिविडेंड, ONGC और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ ये नाम टॉप पर

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 03 Apr 2023 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2023 04:21 PM (IST)

Top Dividend Companies डिविडेंड यील्ड सरकारी कंपनियों में अधिक होती है। 2011 के बाद से ओएनजीसी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पावर ग्रिड ...और पढ़ें

ONGC. Bharat Electronics, Oil india, Power Grid Corporation, NTPC, Dividend
ONGC. Bharat Electronics, Oil india, Power Grid Corporation, NTPC, Dividend

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में कोई भी निवेशक पैसा दो तरीके से स्टॉक्स से कमाता है। पहला कम कीमत पर खरीदकर अधिक पर बेचना और दूसरा डिविडेंड के जरिए। डिविडेंड कंपनी के लाभ का वह हिस्सा होता है, जो कंपनी अपने लाभ में से शेयरधारकों को देती है।

आपको जानकर ये हैरानी होगी कि कुछ सरकारी कंपनियां अपने निवेशकों को 2011 के बाद से अब तक 32 बार तक डिविडेंड दे चुकी हैं। आइए जानते हैं ये कंपनियां कौन-सी हैं।

ओएनजीसी (ONGC)

सरकारी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन करने वाली कंपनी ओएनजीसी 2011 से अब तक अपने निवेशकों को 32 बार डिविडेंड का भुगतान कर चुकी है। आखिरी बार ओएनजीसी की ओर से 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया गया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 फरवरी, 2023 थी।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics)

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा 2011 के बाद से अब तक 29 बार डिविडेंड घोषित किया जा चुका है। आखिरी बार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 0.60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 मार्च 2023 थी।

ऑयल इंडिया (Oil india)

कच्चे तेल का उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया की ओर से 2011 के बाद से 29 बार डिविडेंड दिया जा चुका है। आखिरी बार कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 22 फरवरी, 2023 थी।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation)

सरकारी बिजली कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की ओर से निवेशकों को 2011 से लेकर अब तक 29 बार डिविडेंड दिया जा चुका है। कंपनी द्वारा आखिरी बार 5 रुपये का डिविडेंड दिया गया था और इसकी रिकॉर्ड डेट 8 फरवरी, 2023 थी।

कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India)

कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 2011 से अब तक 27 बार डिविडेंड दिया जा चुका है। यह एक नवरत्न कंपनी है। आखिरी बार कंपनी ने चार रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2023 है।

एनटीपीसी (NTPC)

एनटीपीसी की ओर से 2011 के बाद से 26 बार डिविडेंड दिया जा चुका है। कंपनी ने आखिरी बार 4.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 4 फरवरी, 2023 थी।