सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कौन हैं रेल मंत्री पवन कुमार बंसल

By Edited By:
Published: Tue, 26 Feb 2013 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

कांग्रेस के हाथों में पवन कुमार बंसल के तौर पर लगभग अठारह वर्ष के बाद रेल मंत्रालय की कमान आई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस के हाथों में पवन कुमार बंसल के तौर पर लगभग अठारह वर्ष के बाद रेल मंत्रालय की कमान आई है। इतने वर्षो के अंतराल के बाद मंगलवार को कांग्रेस का कोई मंत्री संसद में भारतीय रेल की तस्वीर पेश किए।

मौजूदा रेल मंत्री पवन कुमार बंसल इससे पहले वह संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, राज्यमंत्री [वित्त], राज्यमंत्री [संसदीय कार्य], विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं। वह दसवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा वह 1984-90 में राज्यसभा के सदस्य के तौर पर भी चुने गए।

पेशे से वकील और विज्ञान में स्नातक पवन कुमार बंसल का ताल्लुक चंडीगढ़ से है। वह यहां से ही लोकसभा सांसद हैं। उनका जन्म पंजाब के संगरूर में 16 जुलाई 1948 को हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी की है। 1982 में वह पंजाब में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। हालांकि जब उन्हें रेल मंत्रालय दिया गया उसके तीन माह के अंदर ही उन्होंने रेल किराए में बढ़ोतरी की घोषणा भी कर दी।