सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यही वह भावना है जो भारत को बनाएगी आत्मनिर्भर', 750 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर PM Modi ने जताई खुशी

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Wed, 29 Mar 2023 07:33 PM (IST)

PM Modi On Indias exports Crossing USD 750 billion भारत ने 750 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात का आंकड़ा ...और पढ़ें

PM Modi On India's exports Crossing USD 750 billion
PM Modi On India's exports Crossing USD 750 billion

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आजादी के 75वें वर्ष में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए निर्यात के 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और इस बात की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस उपलब्धि की सराहना की है।

PM Modi ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, "इस उपलब्धि के लिए भारत के लोगों को बधाई। यही वह भावना है जो आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी।”

वहीं, गोयल ने कहा, "मैं बहुत गर्व, खुशी और आपके सभी प्रयासों के लिए धन्यवाद कह सकता हूं कि भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को पार कर लिया है और इसके साथ ही 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात का आंकड़ा भी हासिल कर लिया है।"

Compliments to the people of India for this feat.

This is the spirit which will make India Aatmanirbhar in the times to come. https://t.co/6ymYTw4t3C

आंकड़े को पार करने की उम्मीद

पीयूष गोयल ने इस बाद की भी घोषणा की है कि 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में देश के माल और सेवाओं का निर्यात 760 अरब डॉलर को पार कर सकता है। अगर यह आंकड़ा पार हुआ तो भारत की उपलब्धि में एक स्तर शामिल हो जाएगा।

खाद्य उत्पादों के निर्यात का भी बढ़ा आंकड़ा

कुल निर्यात के अलावा भारत के अन्न भंडार की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने चालू वित्तीय वर्ष में तीन हजार करोड़ डॉलर मूल्य के खाद्य पदार्थों के निर्यात का लक्ष्य रखा है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान ढाई हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य के खाद्य पदार्थों का निर्यात किया गया था। गौरतलब है कि अभी डेढ़ सौ से अधिक देशों में भारत के खाद्य पदार्थों का निर्यात किया जा रहा है और इसमें सबसे बड़ा आयातक ब्रिटेन है।

ब्रिटेन को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 13 हजार टन अंगूर, चार हजार टन आम, पांच हजार टन प्याज एवं ढाई हजार टन पोषक अनाज निर्यात किया है। दूसरी तरफ, भारत के अल्फांसो आम, अंगूर के बागों में बनी वाईन और मोटे अनाज की मांग भी बढ़ रही है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही भारत तीन हजार करोड़ डॉलर निर्यात का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।