सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लो आ गई पोर्शे पानामेरा, कीमत 1.99 करोड़, जाने इसकी खासियत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता पोर्शे ने भारत में अपनी अगली पीढ़ी की स्पो‌र्ट्स कार पानामेरा लॉन्च की है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.1

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता पोर्शे ने भारत में अपनी अगली पीढ़ी की स्पो‌र्ट्स कार पानामेरा लॉन्च की है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.19-1.99 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने दूसरी पीढ़ी की चार सीटों वाली स्पो‌र्ट्स कार पानामेरा को पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि यह कार देशभर में पोर्शे के आठ अधिकृत बिक्री केंद्रों पर ऑर्डर के लिए तैयार है।

पढ़ें : बेंटले ने उतारी 'फ्लाइंग' कार

इस बारे में पोर्शे इंडिया के निदेशक अनिल रेड्डी ने कहा कि पोर्शे के ग्रैन टूरिज्मो सेगमेंट में पानामेरा एक नायाब पेशकश है। इस लॉन्च के साथ ही भारतीय ग्राहकों को इस खास सेगमेंट में बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक नई पानामेरा में कुछ नायाब खासियतें डाली गई हैं। इनमें इलेक्ट्रिक सन रूफ, पोर्शे कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट और नेविगेशन, बोस साउंड सिस्टम व रिवर्स कैमरे के साथ पार्किग असिस्टेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बयान के मुताबिक ग्राहकों को फुल एलईडी हेड लाइट व सराउंड साउंड सिस्टम समेत अन्य कई वैकल्पिक सुविधाओं की सूची भी पेश की गई है।

पढ़ें : हीरो की बाइक में होगी कार जैसी टेक्नोलॉजी

बेशक, पानामेरा जीटीसी को दो संस्करणों पेट्रोल वी6 और पानामेरा एवं पानामेरा 4 के अलावा पानामेरा डीजल बाजार में उपलब्ध है। इसके एक मॉडल में 520 हॉर्सपावर की ताकत है जोकि अधिकतम 305 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। वहीं दूसरे मॉडल में 250 हॉर्सपावर की ताकत है जोकि 244 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ चलेगी।