सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक खाते में पैसे होने के बावजूद नहीं हो रही पेमेंट, कहीं इसकी वजह Threshold Limit तो नहीं; कैसे करें इसे ठीक?

Published: Mon, 23 Feb 2026 09:02 AM (IST)

अगर यूपीआई पेमेंट नहीं हो रही है और खाते में पैसे हों तो इसका कारण 'थ्रेसहोल्ड लिमिट' का पूरा होना हो सकता है, खासकर पीएनबी जैसे बैंकों में। इस समस्या को ठीक करने के लिए आपको बैंक जाकर थ्रेसहोल्ड लिमिट बढ़ाने का फॉर्म भरना होगा, जिसमें पैन और आधार जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। प्रक्रिया पूरी होने में एक-दो दिन लग सकते हैं।

News Article Hero Image

आज हम हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। यूपीआई के जरिए हजारों की पेमेंट चंद मिनटों में ही हो जाती है। लेकिन कभी-कभी खाते में पैसे होते हुए भी यूपीआई पेमेंट नहीं हो पाती। आपको ये समझ नहीं आता कि आखिर समस्या कहां आई है। 

आप किसी भी यूपीआई ऐप से पेमेंट नहीं कर पाते। इसकी वजह थ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी होना हो सकती है। अगर आपका खाता पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) का है, तो इसकी वजह थ्रेसहोल्ड लिमिट ही होगी। अगर आपको फिर भी समस्या कुछ और लग रही है तो आप एक बार अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके पता कर सकते हैं। 

अगर ये समस्या थ्रेसहोल्ड लिमिट है, तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं। 

कितनी लिमिट होती है?

थ्रेसहोल्ड लिमिट अलग-अलग बैंक खाते में अलग-अलग हो सकती है। जैसे अगर आपकी कंपनी से अकाउंट बना हो तो ये स्कूल में बने अकाउंट से अलग हो सकता है। अगर आप एक साल में थ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी कर देते हैं तो उस स्थिति में आप यूपीआई पेमेंट नहीं कर सकते। 

पीएनबी खाते में तो आप  थ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी होने पर भी शुरुआत के तीन दिन 5000-5000 रुपये निकाल सकते हैं। तीन दिन बाद आप ये भी नहीं कर पाएंगे। 

कैसे करें इसे ठीक?

  • अगर बैंक सरकारी है, तो आपका ये काम बैंक जाकर ही पूरा हो सकता है। 
  • बैंक में जाकर आपको थ्रेसहोल्ड लिमिट बढ़ाने का फॉर्म लेना होगा। 
  • फॉर्म के साथ आपको पैन और आधार भी सबमिट करना होगा। 
  • इसके साथ ही बैंक डिटेल्स भरने के लिए पासबुक लेकर जरूर जाए।

कब तक कर पाएंगे पेमेंट?

थ्रेसहोल्ड लिमिट बढ़ाने के लिए फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक या दो दिन का इंतजार करना है। अगर बीच में शानिवार और रविवार आता है, तो मंगलवार तक इंतजार करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।